मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पकड़ी 3 गाड़ियां - लगभग 60 लाख GST चोरी का खुलासा, मालिक नहीं आ रहे गाड़ी लेने
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पकड़ी 3 गाड़ियां - लगभग 60 लाख GST चोरी का खुलासा, मालिक नहीं आ रहे गाड़ी लेने
पलवल / होडल:15-जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
दिनांक 29.05.23 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता (ह.) फरीदाबाद को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि वाहन संख्या आर.जे.-14जी.एल.-5948, आर.जे.-14जी.पी.-2553 व आर.जे.-14जी.एल.-5953 बंद बॉडी ट्रक/कंटेनर दिल्ली से मथुरा की तरफ हाईवे नं.-19 पर बिना जी.एस.टी. अदा किए गुटखा व पान मसाला आदि का सामान लेकर जा रहे हैं और इस समय ये वाहन हाई-वे पर मुंडकटी थाना से थोड़ा आगे चलकर पेट्रोल पंप के पास सतनाम वाहेगुरु ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके हुए
हैं। यदि जी.एस.टी. विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर चैक किया जाए तो भारी मात्रा में जी.एस.टी. की चोरी पकड़ी जा सकती है।
उपरोक्त सूचना के आधार पर शिव कुमार स.उ.नि. द्वारा जगमोहन यादव ई.टी.ओ. के साथ मौका निरीक्षण करने पर हाई-वे पर श्री सतनाम वाहेगुरु ढाबा की पार्किंग में वाहन संख्या आर.जे.-14जी.एल.-5948, आर.जे.-14जी.पी.-2553 व आर.जे.-14जी.एल.-5953 बंद बॉडी ट्रक/कंटेनर खड़े हुए मिले। तीनों गाड़ियों के चालक संयुक्त टीम को आता देख ढाबा से निकल गये है तथा मौका पर कोई वाहन चालक नही मिला। शक तब गहरा हुआ जब इन तीनों गाड़ियों के ऑन लाईन ई-वे बिल चैक करने पर
दिनांक 15.05.2023 के बाद कोई ऑनलाईन ई-वे बिल जारी होना नहीं पाया गया। जिनका जगमोहन यादव ई.टी.ओ. द्वारा दिनांक 30.05.2023 को चालान करके पुलिस लाईन परिसर पलवल में खडा किया गया व इन गाड़ियों के ड्राईवर/मालिकों को सूचित करके इन गाडियों के चालकों/मालिकों को बार-2 सूचना दी गई लेकिन वह निरीक्षण कराने के लिए नहीं आये।
दिनांक 09.06.2023 को करीब 12 दिन बीत जाने उपरांत भी वाहन चालक/मालिक नहीं आये है तो इन वाहनो में कोई नशीला पदार्थ या चोरी का सामान होने की आशंका पर उपायुक्त महोदय पलवल से डियूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराया गया तथा दिनांक
10.06.2023 डियूटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश तहसीलदार पलवल की उपस्थिति में तीनों गाडियों की विडियोेग्राफी करते हुए श्री गौरव रंजन ए.ई.टी.ओ. द्वारा सतीश कुमार उप निरीक्षक मुख्यमंत्री उडन दस्ता (ह.) फरीदाबाद के साथ उपरोक्त तीनो गाडियों का पीभौतिक निरीक्षण किया गया। भौतिक निरीक्षण पर इन तीनो गाडियों में पैकिंग का सामान, क्रोकरी का सामान, मसोलदार गुटखा आदि मिला है।
वार्तालाप में शामिल हों