दयानंद जन सेवा समिति द्वारा प्रेम सिंह अंबावता की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं उन्हें तराशने की जरूरत है:सीजेएम कुणाल गर्ग
शिक्षा,खेल में जिले का नाम रोशन करने वाली सैकड़ों प्रतिभाओं को जिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया
पलवल,04 जून।
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़
दयानंद जन सेवा समिति द्वारा प्रेम सिंह अंबावता की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा, खेल व सामाजिक क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली सैकड़ों प्रतिभाओं को जिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीजेएम कुणाल गर्ग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने की। कार्यक्रम का आयोजन दयानंद जन सेवा समिति के युवा जिला अध्यक्ष राहुल अम्बावता ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेएम कुणाल गर्ग ने कहा कि समाज सेवा में अपना अहम योगदान देने वाले समाजसेवियों और पढाई व् खेलों में परचम लहराने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए सीजेएम कुणाल गर्ग ने कहा की बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर शहीदों की याद ताजा करा दी जिनकी बदौलत हम खुले में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा की आज ये बच्चे छोटे हैं कल यही बच्चे देश का भविष्य बनेंगे इसलिए ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहियें जैसा आयोजन दयानद जन सेवा समिति की युवा जिला अध्यक्ष राहुल अम्बावता व उनकी टीम ने किया है। इस अवसर पर उन्होंने क़ानूनी पहलुओं पर भी प्रकाश डाला और कहा की जिस व्यक्ति की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम है और कहीं भी उसके अधिकारों का हनन हो रहा है तो वह निश्चिंत होकर अपने अधिकारों के लिए न्यायालय में आये जहां उसे सभी प्रकार की क़ानूनी मदद मुहैय्या कराई जाएगी। इसी प्रकार महिला और अनुसूचित जाति जन जाती के लोग भी अपने अधिकारों के लिए अदालत से मदद ले सकते है जो पूर्णतया फ्री रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए उन्होंने कहा कि दयानंद सेवा समिति व राहुल अम्बावता समाज में अग्रणी भूमिका निभाकर समाज सेवा का उदाहरण पेश कर रहे हैं।
उन्होंने शिक्षा खेल जिले का नाम रोशन करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आगे चलकर इसी प्रकार जिले का नाम प्रदेश व देश में रोशन करें। मशहूर गायक सुंदर पांचाल ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
जिला गौरव सम्मान से इन प्रतिभाओं को सम्मानित किया
जिले में हाल ही में प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल के कनिका तेवतिया व डिकी सतीजा, पार्थ जिंदल ,यशिका, दिव्याअन्य विद्यार्थी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महारानी किशोरी कन्या मेमोरियल कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया
जिसमें आशा कुमारी ,अनिशा, भूमिका, करिश्मा, आंचल, मनीषा, सपना शर्मा, नेहा सौरोत, रिया तंवर,दिपेश को सम्मानित किया। शांति पब्लिक स्कूल से दीपेश शर्मा ,रिया तंवर, को सम्मानित किया गया है। जीवन ज्योति स्कूल से निलेश, तरुण ,पुष्पेंद्र, यशिका, पल्लवी, को सम्मानित किया गया।
खेलो में गोल्ड मेडल जीतकर किया नाम रोशन ताईकमांडो में प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल करने वाले हर्ष डागर को हरियाणा दिल्ली में गोल्ड मेडल हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
समाज सेवा में बेहतर कार्य करने के लिए हुए सम्मानित.
कर्नल लेख राम शर्मा, कर्नल आई बी एस गहलोत, समाजसेवी अमन गोयल, प्रोफेसर एन के गोयल,जिले की करुणामई संस्था के मनोज छाबड़ा, रेनु छाबड़ा को सम्मानित किया गया वहीं समाज सेविका सीता वर्मा, समाजिक कार्यकर्ता वर्षा भारद्धाज , हिंदुस्तान स्काउट गाइड के रिसाल सिंह को सम्मानित किया गया।
वार्तालाप में शामिल हों