पलवल:निजी कंपनी के कर्मी से ओटीपी पूछकर रुपए ठगने वाले आरोपी पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कसा शिकंजा
निजी कंपनी के कर्मी से ओटीपी पूछकर रुपए ठगने वाले आरोपी पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कसा शिकंजा
आरोपी से वारदात में प्रयुक्त 3 मोबाइल एबं ठगे गए ₹20000 बरामद
पलवल:10-जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हुए इसी कड़ी में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी कर हजारों रुपए का चूना लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
साइबर थाना प्रभारी जसवीर सिंह के अनुसार मामले में दुधौला की एक निजी कंपनी में कार्य करने वाले मनीष दीक्षित ने शिकायत दी है कि बीती 16 मार्च को उसके पास फोन आया था और बिल बनाने के बहाने उक्त व्यक्ति ने उससे ओटीपी पूछा। वह झांसे में आ गया और उसने ओटीपी बता दिया। ओटीपी बताने के कुछ देर बाद ही उसके खाते से 2 ट्रांजैक्शन में 69,777 रूपये निकाल लिए। कुछ देर बाद ही उसे खाते से रूपये कटने का मैसेज आया। साइबर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
प्रभारी थाना ने आगे बताया कि मामले में उनके नेतृत्व में गठित जांच इकाई जिसमें हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार भी शामिल है ने साइबर तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए वारदात में प्रयुक्त मोबाइल की डिटेल प्राप्त की गई जिनके आधार पर पुलिस आरोपी तक जा पहुंची तथा दिनांक 9 जून 2023 को उन्होंने इस ठगी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी झेजपुरी थाना कैथवाडा जिला भरतपुर राजस्थान निवासी जीशान पुत्र हमीद को गिरफ्तार कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल के अलावा दो अन्य मोबाइल एवं ठगे गए रूपों में से बचे ₹20000 बरामद किए। आरोपी को आज रिमांड अवधि उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
इस मामले में साइबर क्राइम थाना पलवल
वार्तालाप में शामिल हों