होडल:विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में करमन टोल प्लाजा पर क्यूब हाईवे(क्यूब रूट्स फाउंडेशन)एवम हरी मानव सेवा समिति (पंजीo) के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में करमन टोल प्लाजा पर क्यूब हाईवे(क्यूब रूट्स फाउंडेशन)एवम हरी मानव सेवा समिति (पंजीo) के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
होडल:15 -जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
रक्तदान शिविर की अध्यक्षता वैभव शर्मा ( प्रोजेक्ट मैनेजर) ने की।इस मौके पर सनी पंवार ने बताया की एक रक्तदान से माध्यम से तीन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं होती। वो खुद भी समय समय पर रक्तदान करते हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिवआशीष साहू ( सीनियर वाइस प्रेसिडेंट) ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा की रक्त मशीनों से नही बनाया जा सकता और आज जिन रक्तदाताओं ने शिविर में अपनी भागेदारी निभाई है वो
उसका दिल से धन्यवाद करते हैं। । इस मौके पर रोहित जैन अध्यक्ष जैन यंग क्लब होडल ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
वार्तालाप में शामिल हों