Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा 2 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की नकली विदेशी तथा देशी सिगरेट बरामद

  मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा 2 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की नकली विदेशी तथा देशी सिगरेट बरामद

      फरीदाबाद 24 जुलाई।
कमल कांत शर्मा (एचएन न्यूज़)
 डीएसपी राजेश चेची मुख्यमंत्री उड़नदस्ता

 मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्लाट नंबर 10 डबुआ पाली रोड फरीदाबाद में निधि तम्बाकू कंपनी में अवैध रूप से विदेशी तथा देशी ब्रांड की सिगरेट बनाई जाती है जिस की पैकिंग पर भी वैधानिक चेतावनी नहीं छापी जाती है।
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस  और एक NGO की मदद से रात्री के समय उक्त प्लांट को चेक किया। चेकिंग के दौरान इस तम्बाकू कंपनी में  सिगरेट बनती हुई पाई गई। 
 पूछताछ पर बतलाया गया कि यह कंपनी 2/3 साल से चल रही है। यहाँ पर मात्र निधि पेरिस नाम के ब्रांड का लाइसेंस लिया हुआ है व उसके साथ ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अन्य देशी और विदेशी कंपनियों के नाम की सिगरेट भी बनाई जाती है।     निरीक्षण पर कंपनी में Paris, Black, Asalite तथा Raeli
 Raixey ब्रांड के सिगरेट के तैयार पैकेट पाए गए। इन पर कोटपा की नियमानुसार एडवरटाइजिंग प्रिंट करनी नही पाई गई ना ही कोई लाइसेंस पेश किया गया है। मौका पर लगभग 2 करोड़ 7 लाख रुपए से अधिक
 कीमत के 51760 पैकेट सिगरेट बरामद हुए जो अवैध हैं और भारत मे इस प्रकार के पैकेट बेचना भी बैन है। इन पर कोटपा की निर्धारित चेतावनी भी प्रिंट नही करनी पाई जाने पर ट्रस्ट की तरफ से दी गई लिखित शिकायत पर थाना
  डबुआ में
    कम्पनी मालिक का नाम सत्येंद्र निवासी सेक्टर 21 फरीदाबाद पता चला है। इस फैक्ट्री के खिलाफ पहले भी अभियोग अंकित किया जा चुका है।  अब स्थानीय पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।