निल गाय के सामने आने से हुआ हादसा, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे बड़े हादसे के शिकार होने से
भूपेंद्र हुड्डा के पीएसओ सतीश राठी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार सुबह गांव बनभौरी में एक कार्यकर्ता के यहां चाय कार्यक्रम में गए थे। यहां से वह गाड़ी में सवार होकर गांव घिराय की तरफ रवाना हुए। उनके काफिले में एक पायलट गाड़ी के अलावा 4-5 अन्य गाड़ियां भी शामिल थीं
गांव मतलौडा के पास गांव के सामने अचानक एक नील गाय आ गई। गाड़ी के चालक ने नील गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके वह गाड़ी से टकरा गई। गनीमत यह रही कि चालक ने गाड़ी को नियंत्रित कर लिया। साथ ही गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए, जिससे बचाव हो गया। मगर नील गाय की टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा चालक के साथ वाली सीट पर ही बैठे थे। इसके बाद वह दूसरी गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।
वार्तालाप में शामिल हों