Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

लाल किताब के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका नया साल 2023

Lal Kitab Yearly Horoscope 2023 लाल किताब के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन करियर बिजनेस वैवाहिक जीवन जैसे कई चीजों के बारे में आसानी से जान सकता है। जानिए लाल किताब के हिसाब से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा साल 2023

Red Book Yearly Horoscope 2023

नई दिल्ली,  Lal Kitab Yearly Horoscope 2023: लाल किताब के द्वारा उपाय करने के साथ-साथ भविष्य के बारे में काफी हद तक जान सकते हैं। ग्रहों, नक्षत्र और योग की स्थिति के साथ साल 2023 में आपका कैसा समय बीतेगा इस बारे में लाल किताब के द्वारा भी जान सकते हैं। जानिए लाल किताब के हिसाब से वार्षिक राशिफल 2023।

मेष वार्षिक राशिफल 2023

लाल किताब से हिसाब से नया साल मेष राशि के जातकों का अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में भी सफलता हासिल होगी। लंबे समय से जो काम रुका हुआ था वो अब पूरा होगा। व्यापार की बात करें तो उसमें भी सुखद परिणाम मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो फायदा ही फायदा मिलेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023

इस राशि के जातकों के लिए नया साल थोड़ा उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। नौकरी बदलने के आसार बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करें, तो बेहतर होगा। क्योंकि बेवजह खर्च से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023

लाल किताब के हिसाब से नया साल मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। इसके साथ ही जातकों को साल की शुरुआत में अपने सेहत का खास ख्याल रखने की बेहद जरूरी है। आर्थिक स्थिति के हिसाब से साल की शुरुआत थोड़ी सी कमजोर होगी लेकिन समय के साथ ही धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएगी। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।

समस्याएं ला सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। लेकिन आप दोनों को मिलकर कई ऐसे काम करने होंगे जो परिवार को जोड़ने का काम करेंगे। स्वास्थ्य के हिसाब से नया साल कुछ बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है।

मकर वार्षिक राशिफल 2023

लाल किताब के हिसाब से मकर राशि के जातकों के लिए नया साल काफी खुशनुमा साबित होने वाला है। करियर में अपार सफलता मिलेगी। वहीं जो लोग पूरी निष्ठा के साथ मेहनत करने वाले हैं उन्हें बहुत ही ज्यादा सफलता हासिल होगी। कार्य स्थल में आपके काम की काफी प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में भी एक-दूसरे को समझेंगे और अच्छा समय बीताएंगे। आर्थिक स्थिति के हिसाब से नए साल में थोड़ा सा खर्च अधिक होगा। लेकिन समय के साथ आप सेविंग कर पाएंगे।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023

कुंभ राशि के जातकों का नया साल अच्छा जाने वाला है। साल की शुरुआत में पैसा अधिक खर्च होगा। लेकिन समय के साथ इनकम बढ़ेगी। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। लेकिन ऐसे लोगों से बचकर रहे तो आपका फायदा उठाकर खुल लाभ कमा लें। इससे करियर में कई समस्याएं आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। इसलिए अपने काम से मतलब रखने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच काम के चलते थोड़ी दूरियां आ सकता है। लेकिन पार्टनर का पूरा साथ देंगे। वहीं दिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है वह लोग इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करे तो मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मीन वार्षिक राशिफल 2023

मीन राशि के जातकों के लिए भी नया साल अच्छा जाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी काफी प्रशंसा होगी। आप अपने अनुभव और मेहनत से पदोन्नति पा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसे को बेकार में खर्च करने से बचें। निवेश करने से आपको कई गुना अधिक फायदा मिलेगा।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies