Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

शर्मनाक घटना पटना जंक्शन पर अचानक चलने लगी पोर्न वीडियो


जानकारी के मुताबिक, करीब तीन मिनट कुछ सेकंड तक पटना रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी सेट पर ब्लू फिल्म चलता रहा. घटना सुबह के समय करीब 9-10 बजे की है. घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा तफरी मच गई थी. यात्रियों को शर्मसार होना पड़ा.

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. दरअसल, रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगे एक टीवी सेट में अचानक से ब्लू फिल्म चलने लगी. इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई. प्लेटफॉर्म पर काफी संख्या में यात्री मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने लाज के मारे अपना सर नीचे कर लिया.

आरपीएफ ने घटना को गंभीरता से लिया. केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर सुबह के वक्त करीब 9-10 बजे के बीच यह घटना हुई. प्लेटफॉर्म लगे टीवी सेट में जैसे ही यह फिल्म चली. वहां मौजूद कई लोगों ने रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इसके बाद रेलवे में मची खलबली मच गई.

3 मिनट तक चलता रहा ब्लू फिल्म
बताया जा रहा है कि करीब तीन मिनट कुछ सेकंड तक पटना रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी पर ब्लू फिल्म चलता रहा. जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद से पटना आरपीएफ इंचार्ज का नंबर स्वीच ऑफ आ रहा था. बता दें कि दत्ता कम्युनिकेशन संस्था को रेलवे स्टेशन परिसर में सूचना देने और तस्वीरें दिखाने की जिम्मेवारी दी गई थी.

दरअसल, टीवी सेट में पहले कुछ सूचनाएं दिखाई जा रही थी. इलके बार अचानक से ब्लू फिल्म चलने लगी. दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.