Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धु प्रभारी अपराध शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित टीम ने अंतर्राज्यीय अवैध असला तस्कर को 14 अवैध पिस्टल व 14 मैगजीन सहित किया गिरफ्तार

  पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला के दिशा-निर्देश से पुलिस को मिली एक और बडी सफलता:पिस्टल/मैगजीन सहित तस्कर गिरफ्तार

निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धु प्रभारी अपराध शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित टीम ने अंतर्राज्यीय अवैध असला तस्कर को 14 अवैध पिस्टल व 14 मैगजीन सहित किया गिरफ्तार
    
अब तक मुकदमा में 3 आरोपीयानों को 16 पिस्टल व 16 मैगजीन सहित गिरफ्तार किया जा चुका है

नूंह. 27 मई।
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने प्रैस वार्तालाप के दौरान बतलाया कि जिला नूंह पुलिस अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने में लगातार प्रयासरत है । जो इसी कडी में जिला नूंह पुलिस की अपराध शाखा तावडू टीम को एक बडी सफलता हाथ लगी है ।
 पुलिस अधीक्षक ने आगे जानकारी देते हुये बतलाया कि दिनांक 20.09.2022 को उप-निरीक्षक विजयपाल अपनी टीम के साथ गस्त में होडल - पुन्हाना रोड पर मौजूद था । उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आशिफ पुत्र आसु उर्फ आस मोहम्मद निवासी बिछौर अपने पास अवैध पिस्टल रखता है औऱ देशी पिस्टलों को बेचने के लिये अपने घर से कही जायेगा । जिस सूचना पर दबिश देकर आसिफ उपरोक्त को काबू किया । जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 2 पिस्टल और 2 मैगजीन बरामद हुई । जिनको कब्जा पुलिस में लिया गया । जिस सम्बध में थाना बिछौर में सम्बधित धाराओं के तहत एक अभियोंग अंकित करके आरोपी आशिफ को मुकदमा में गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की गई । पूछताछ पर आरोपी के स्वीकृति कथन अनुसार सह-आरोपी सहनवाज उर्फ सैनी पुत्र ईसूब निवासी सिरौली नगंला जिला मथूरा (यू0पी0) को दिनांक 19.05.2023 को मुकदमा में गिरफ्तार किया गया । आरोपी सहनवाज उर्फ सैनी उपरोक्त से पूछताछ पर उसके स्वीकृति कथन अनुसार दिनांक 23.05.2023 को आरोपी गुरुदेव सिंह बरनाला पुत्र बराड सिंह बरनाला निवासी गांव उमरती तहसील वरला बडवानी मध्यप्रदेश हाल निवासी पचोरी थाना खकनार जिला बुरहानपुर मध्य प्रदेश को दोई फोडिया जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश से काबू किया । काबू करने उपरांत आरोपी के पिठ्ठू बैग की तलाशी लेने पर उससे 14 अवैध देशी पिस्टल व 14 मैंगजीन बरामद हुई । जिनको कब्जा पुलिस में लिया गया । आरोपी गुरुदेव सिंह बरनाला को मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार करके उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है । जो आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा । आरोपी से पूछताछ पर और भी वारदातों के खुलासा होने की सम्भावना है । आरोपी गुरुदेव सिंह बरनाला को आज नियमानुसार अदालत में पेश कर और अधिक गहनता से पूछताछ व बरामदगी के लिये पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा । 
इसके अतिरिक्त एक अन्य मामलें में उप-निरीक्षक निखिल कुमार, अपराध शाखा पुन्हाना के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्तसूचना के आधार पर आज नई गांव से थाना कामा जिला भरतपुर (राज0) से धोखाधडी के एक मामलें में 3,000 रुपये के 01 ईनामी बदमाश को नई गांव से काबू किया । काबू करने उपरान्त नामपता पूछने पर बदमाश ने अपना नाम रज्जाक पुत्र महताब निवासी गांव नई जिला नूंह बतलाया । पूछताछ पर बदमाश रज्जाक के खिलाफ एक मुकदमा नं0 40/2000 धारा 420 भा0द0सं0 थाना कामा, जिला भरतपुर (राज0) अंकित होना पाया गया । जिस संबन्ध में कामा पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि बदमाश रज्जाक उपरोक्त मुकदमा में 3,000 रुपये का ईनामी बदमाश है । बदमाश रज्जाक को नियमानुसार आगामी कार्यवाही हेतु थाना कामा, जिला भरतपुर (राज0) पुलिस के हवाले किया गया ।