Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

लुप्त होती लोक कलाओं के संरक्षण हेतु आज गोहना रोड़ स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 दिवसीय लोक नृत्यों पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ किया

   
15 दिवसीय लोक नृत्यों पर आधारित कार्यशाला का उद्धाटन
रोहतक, 26 मई। 
(समीर भारद्वाज होडल न्यूज़)
लुप्त होती लोक कलाओं के संरक्षण हेतु आज गोहना रोड़ स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 दिवसीय लोक नृत्यों पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का उद्धाटन शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने किया। लोक कला संस्थान के अध्यक्ष व कार्यशाला निर्देशक शीशपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन हरियाणा कला परिषद़ रोहतक मंडल के सौजन्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस 15 दिवसीय कार्यशाला के दौरान छात्र व छात्राओं को हरियाणवी लोक नृत्यों की अलग-अलग विधाओं से परिचित करवाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा।
शीशपाल सिंह चौहान ने कहा कि रोहतक मंडल के अतिरिक्त निर्देशक गजेन्द्र फौगाट समय-समय पर लगातार कार्यशालाओं का आयोजन करके हरियाणा की समृद्ध संस्कृति से लोगों को रूबरू करवाने के लिए प्रयासरत है। 
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि हरियाणा के लोक नृत्य राज्य की समृद्ध लोककथाओं और परंपरा को प्रदर्शित करते है और लोगों की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को दर्शाते है। 
ये लोक नृत्य लोगों के बीच एकता और एकजुटता की भावना पैदा करते है, चाहे वह त्योहार,मेले,विवाह, जन्म या फसल के मौसम जैसे समारोह हों, लोग नृत्य करने और आनन्दित होने के लिए एक साथ आते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों को हरियाणवी कला व संस्कृति से रूबरू करवाती है क्योंकि हमारी प्राचीन हरियाणवी संस्कृति बेहद अनूठी व निराली है।