Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

विधायक दीपक मंगला ने कुलैना से मकसूदपुर तक सडक़ के सुदृढीकरण कार्य का किया शुभारंभ-लगभग 34 लाख रूपए की लागत से होगा सडक़ का सुधारीकरण

   विधायक दीपक मंगला ने कुलैना से मकसूदपुर तक सडक़ के सुदृढीकरण कार्य का किया शुभारंभ
-लगभग 34 लाख रूपए की लागत से होगा सडक़ का सुधारीकरण
              पलवल, 29 मई। 
             कमल कांत शर्मा
विधायक दीपक मंगला ने सोमवार को गांव कुलैना से मकसूदपुर तक लगभग 34 लाख रूपए की लागत से 1100 मीटर लंबी तथा 12 फुट चौड़ी सडक़ के सुधारीकरण कार्य का नारियल तोडकर शुभारंभ किया। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि इस सडक़ की सुदृढीकरण कार्य को लगभग चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। लोगों के सुगम आवागमन की सुविधा को देखते हुए इस सडक़ के सुधारीकरण कार्य को शुरू करवाया गया है। इस सडक़ की मरम्मत होने से यहां से गुजरने वाले आस-पास के कई गांवों के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक दीपक मंगला का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ मुकेश सिंगला, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड एसडीओ देवेंद्र सहरावत, पंडित हरीश कुलैना, रणवीर मनोज, सुरेंद्र सिंगला, गजेंद्र, श्यामवीर, जगदीश, अजीत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
दीपक मंगला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में पलवल जिला में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे है। प्रदेश सरकार विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवा रही है। आमजन को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करने को लेकर सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्घ है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार लोगों के कल्याण के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है। नागरिकों को घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन माध्यम से लाभ मिल रहा है। विधायक दीपक मंगला ने मौके पर हरियाणा राज्य कृष्यिा विपणन बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सडक़ के सुदृढीकरण कार्य में उच्च गुणवत्तायुक्त सामग्री का इस्तेमाल करें।