Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

आईपीएल मैच में सट्टा लगाते 6 सट्टा बाजों को जिला अपराध शाखा ने धर दबोचा।

   आईपीएल मैच में सट्टा लगाते 6 सट्टा बाजों को जिला अपराध शाखा ने धर  दबोचा।

18 मोबाईल फोन व दो रजिस्टर, दो लैपटाप,एक टेबलेट ,तीन मोबाईल चार्जर,तीन लैपटाप चार्जर व दो LCD व लाईन बाक्स व कुल 53440/- रुपये बरामद
        27.मई पलवल
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़

 पलवल  जिले की अपराध शाखा की टीम ने आइपीएल मैच पर सट्टा लगाते 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से ₹53 हज़ार से अधिक की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
 सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति शेखपुरा कॉलोनी में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 
टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आइपीएल मैच पर सट्टा लगाते छः आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र निवासी रतीपुर थाना सदर पलवल
                    विज्ञापन
गुलशन पुत्र गोबिन्द राम निवासी गांव अटोंहा थाना सदर पलवल,रोहित पुत्र रघुबीर सिंह निवासी मकान नंबर D-148 नजदीक सरकारी हाईस्कूल सल्लागढ थाना कैम्प पलवल,नवनीत पुत्र गुरमेश निवासी वार्ड नंबर 7 नजदीक गांधी आश्रम पलवल थाना शहर पलवल, शेखपुरा कालोनी पलवल थाना शहर पलवल निवासी सोकरण पुत्र बीरसिंह व वैभव पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई। टीम को मौके पर कुल 18 मोबाईल फोन व दो रजिस्टर व दो लैपटाप,एक टेबलेट ,तीन मोबाईल चार्जर,तीन लैपटाप चार्जर व दो LCD व लाईन बाक्स व कुल 53440/- रुपये बरामद हुए । आरोपियों पर आन लाइन क्रिकेट मैच पर रुपये दाब पर लगाकर सट्टा खेलकर व खिलाकर व आम जनता के साथ धोखाधडी करने पर मामला दर्ज किया गया। जांच में आईपीएल के इस सट्टा बाजी का तार फरीदाबाद से जुड़ा होना सामने आया है जिस संबंध में है जनता से जारी है इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।