हरियाणा दलित एवं पिछड़ा कल्याण एसोसिएशन की प्रान्तीय मींटिग का सफलतापूर्वक आयोजन : डॉ. अनिल मेहरा
हरियाणा दलित एवं पिछड़ा कल्याण एसोसिएशन की प्रान्तीय मींटिग का सफलतापूर्वक आयोजन : डॉ. अनिल मेहरा
रोहतक, 28 मई। रविवार
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़.
स्थानीय नेहरू कॉलोनी स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में हरियाणा दलित एवं पिछड़ा कल्याण एसोसिएशन की मींटिग प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक का प्रमुख उद्धेश्य विश्व विद्धान डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जंयती के अवसर पर कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए बाबा साहब के ऊपर पेंटिग, भाषण तथा निंबध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मान करना तथा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त खिलाडिय़ों को सम्मानित करना था
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. अनिल मेहरा ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों के सम्मुख एसोसिएशन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया तथा जांच पड़ताल के बाद सभी उपस्थित महानुभावों ने सर्वसम्मति से इस लेखेजोखे को सर्वसम्मति प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. अनिल मेहरा ने अपने वक्तवय में कहा कि बाबा साहब का जीवन सभी के लिए प्ररेणादायी है। उनके जीवन से हमें शिक्षा मिलती है कि दुनिया की सभी ताकतें मिलकर भी प्रतिभा को नहीं दबा सकती। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान करती है। बच्चों को बेशक एक टाइम का खाना ना मिले लेकिन उन्हें शिक्षा अवश्य मिलनी चाहिए तथा शिक्षा का उद्धेश्य मात्र नौकरी प्राप्ति ना होकर व्यक्ति में मौजूद गुणों को निखार कर एक प्रबुद्ध व्यक्ति का निर्माण होना चाहिए।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्राचार्यों जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समाचाना के प्राचार्य सुनील मेहरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल रोहतक की प्राचार्य सीमा रानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गद्दी खेड़ी के प्राचार्य सत्यवीर सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कान्ही के प्राचार्य सुरेंद्रपाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समरगोपालपुर के प्राचार्य जगदीश कुमार काकराण को फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कृष्ण मुंडे, कुलदीप राठी, ऋषिब, राज निनानिया,शंकुतला संभरवाल, वजीर सिंह भूरिया, पवन सूतवाल, अशोक कलसन, ऋषभ, हरिश सोहल, राजवीर दहिया, नीलम भुक्कल, कविता रानी, बबीता, संध्या सुमन, पुष्पा, नीतु आदि भी उपस्थित रहे।
वार्तालाप में शामिल हों