Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

पलवल पुलिस का अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ का विशेष अभियान लगातार जारी




   
 
          

पलवल पुलिस का अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ का विशेष अभियान लगातार जारी

जारी विशेष अभियान के तहत सीआईए पलवल ने शहर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किए गए मामले में आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद
         27 ,मई पलवल
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
 पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार देसी कट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास ने बताया कि उनकी टीम सीआईए में तैनात हेड कांस्टेबल अजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर थाना शहर पलवल अंतर्गत आगरा चौक से आगे सरकारी स्कूल के पास सवारी के इन्तजार में खड़े एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

आरोपी की पहचान नवीन पुत्र प्रेमराज निवासी गोपालगढ़ थाना मुंडकटी जिला पलवल के रूप में हुई

आरोपी की तलाशी के दौरान आरोपी  से एक अवैध हथियार देसी कट्टा मिला जिसके  बारे मेआरोपी कोई लाईसैस पेश नही कर सका । बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर संबंधित थाना शहर में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है जिन से बरामद अवैध हथियार स्त्रोत्र बारे गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा।