Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

दो बूंद पोलियो पिलाकर बच्चे का जीवन खुशहाल बनाएं -डॉ एमपी सिंह

  
दो बूंद पोलियो पिलाकर बच्चे का जीवन खुशहाल बनाएं -डॉ एमपी सिंह
        28 मई रविवार फरीदाबाद
        (सुनील कुमार जांगड़ा)
चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने सेक्टर 30 के एफ आर यू वन में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि पोलियो एक खतरनाक बीमारी है जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है यह बीमारी बच्चे को अपंग बना देती है पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सकता है इसलिए सभी नागरिकों को 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पोलियो बूथ पर जाकर अवश्य पिला लेनी चाहिए
 यह कार्यक्रम 28 मई से 30 मई तक सुबह 9:00 से 4:00 तक चलेगा आपकी जागरूकता ही आपके बच्चों के जीवन को पैरालाइसिस से बचा सकती है और जीवन को खुशहाल बना सकती है
 इस अवसर पर सिविल डिफेंस के 25 स्वयंसेवक पोलियो उन्मूलन मैं अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं पहले शनिवार को सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने जगह जगह जागरूकता रैली निकाली और घर घर जाकर लोगों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए निवेदन किया
                 (विज्ञापन)
 इस अवसर पर एफ आर यू वन मैं पोलियो मुक्त अभियान की इंचार्ज तथा चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ रितु छाबड़ा ने बताया कि फरीदाबाद में 1551 बूथ हैं और 395333 बच्चे हैं जिनको 3 दिन के अंदर पोलियो ड्रॉप पिलाना है यदि कोई रह जाएगा तो चौथे दिन भी उसको पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी स्लम बस्ती में पोलियो ड्रॉप   पिलाने के लिए मोबाइल टीम सक्रियता से काम कर रही है तथा आने जाने वाले यात्रियों के लिए बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं ताकि वहां पर आसानी से अभिभावक अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिला सकें 
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने 1995 से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया है इससे पोलियो माईलिटिस में काफी कमी आई है यह प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री सार्थक प्रयास कर रहे हैं और फिल्म उद्योग के चर्चित सितारों से जनता को संदेश दिलवा रहे हैं और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिविल डिफेंस एनएसएस एनसीसी के स्वयंसेवकों 
  सामाजिक कार्यकर्ताओं का साथ और सहयोग ले रहे हैं  आज के कार्यक्रम में एएनएम भावना तथा पिंकी का कार्य सराहनीय रहा इस अवसर पर सेक्टर 28 के मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक भी किया तथा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने ऑटो में बैठ कर लाउडस्पीकर के माध्यम से
 पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए जागरूक किया