चांदहट थाना पुलिस ने लाखों रुपए की कीमत के मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी तस्कर को किया गिरफ्तार
चांदहट थाना पुलिस ने लाखों रुपए की कीमत के मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी तस्कर को किया गिरफ्तार
आरोपी की मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक कट्टा से मादक पदार्थ गांजा 17 किलो 50 ग्राम बरामद
30, मई पलवल
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री लोकेंद्र सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने एवं उनके तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए जिसमें जिला पुलिस की विभिन्न क्राइम इकाइयां लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में चांदहट थाना पुलिस ने बाइक सवार आरोपी को लाखों रुपए की कीमत के मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
चांदहट थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र के अनुसार बीती 29 मई की रात को करीब आठ बजे सब इंस्पेक्टर अख्तर, सिपाही प्रदीप, सिपाही समसुद्दीन और सरकारी गाड़ी चालक चंद्रपाल अलीगढ़ रोड स्थित गश्त पर मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी गांव रहीमपुर का रहने वाला अजीत और अमरोली का रहने वाला कन्झा गांजा पत्ती बेचने का काम करते हैं। जो गांव बडौली की तरफ से थोड़ी देर में आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस को दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देख कर बाइक चालक कन्झा मौके से भाग गया, जबकि दूसरे आरोपी अजीत पुत्र इंदर निवासी रहीम पुर थाना चांदहट जिला पलवल को पुलिस ने पकड़ लिया। नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपित की तलाशी ली एवं मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक कट्टा की तलाशी ली तो उसमें नशीले पदार्थ गांजा था। जिसका वजन कराने पर 17 किलो 50 ग्राम मिला , जिसकी बाजार में कीमत करीब तीन लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा पत्ती को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना चांदहट मे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके की वह उक्त गांजा पत्ती (नशीला पदार्थ) कहां से और किस से लेकर आता है। आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा। इसके अलावा मामले में फरार आरोपी जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होगा जिसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
वार्तालाप में शामिल हों