Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

विधायक जगदीश नायर ने शनिवार को गांव लिखी व लहरपुर के राजकीय उच्च विद्यालयों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा देने की घोषणा की है।

   
मुख्यमंत्री हरियाणा की घोषणा के अनुरूप गांव लिखी व लहरपुर के सरकारी विद्यालयों को किया अपग्रेड
12वीं कक्षा तक की पढ़ाई करने के लिए अब यहां के बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा दूर
विधायक जगदीश नायर ने दोनों स्कूलों को अपग्रेड करने की करी घोषणा
    होडल (पलवल), 27 मई।
(कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़)
 हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन व होडल के विधायक जगदीश नायर ने शनिवार को गांव लिखी व लहरपुर के राजकीय उच्च विद्यालयों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा देने की घोषणा की है। 


           
इस अवसर पर जिला पार्षद राजेश महलावत, लिखी गांव की सरपंच मनीषा महलावत, लहरपुर के सरपंच खेमचंद, फाटनगर के सरपंच सतवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल व  खंड शिक्षा अधिकारी अमरसिंह मौजूद रहे।
विधायक जगदीश नायर ने शनिवार को गांव लिखी व लहरपुर के 10वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों को बाहरवीं कक्षा तक करने की घोषणा की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी कि जिन सरकारी स्कूलों में पिछले साल 100 से 120 बच्चों तक का एडमिशन हुआ है, उन स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इसी कड़ी में गांव लिखी व  लहरपुर के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पूरी होने के दृष्टिगत यहां के स्कूलों को अपग्रेड किया गया है।
विधायक जगदीश नायर ने कहा कि इन दोनों गांवों के स्कूलों को अपग्रेड करने की काफी पुरानी मांगे थी, क्योंकि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए दूसरा स्कूल काफी दूरी पर स्थित था। इसलिए इन स्कूलों को हरियाणा के
 मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देश अनुसार अपग्रेड किया गया है। उन्होंने बताया कि अपग्रेड स्कूलों में आगामी कुछ ही दिनों में अध्यापक व अन्य सुविधाएं पूर्ण कर दी जाएंगी, जिससे यहां के बच्चों को पढ़ने में काफी सहायता मिलेगी। सरकार का ध्येय है कि हरेक बच्चा पढ़ लिख कर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को अपग्रेड होने के बाद गांव के बच्चों को 12वीं तक की पढ़ाई करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विधायक जगदीश नायर ने स्कूल में उपस्थित
 अध्यापकगण व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ने से बच्चों को ज्ञान अर्जित होता है, जिससे कि वह आगे भविष्य में अपने जीवन को सफल बना पाते हैं। राजकीय स्कूलों में अधिक शिक्षित अध्यापकगण होते हैं, इसीलिए ज्यादा से ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूलों में ही शिक्षा ग्रहण करें। उन्होने कहा की सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए 12वीं तक निशुल्क पढ़ाई कराई जाती है। चेयरमैन जगदीश नायर ने कहा कि हरियाणा के
 मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में बराबर विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए पूरा जोर लगा रखा है, जिससे पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं।
विधायक जगदीश नायर ने बताया कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में योजनाएं बनाई गई है। किसानों की फसलों को उचित मूल्य दिया जा रहा है। बारिश के कारण जो भी फसल खराब हुई है, उस फसल का निरीक्षण कर सभी किसानों को उनका उचित मूल्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम वासियों ने विधायक समेत अन्य अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर लिखी के पूर्व सरपंच राजपाल, प्रेमपाल, पंडित नरेश कुमार शर्मा, प्राइमरी स्कूल की मुख्याध्यापिका प्रेमलता, हाई स्कूल के मुख्य अध्यापक नरेश कश्यप, हेतराम, कनीराम, मानकचंद, लखीराम, लाला, गजराज, यादराम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।