राज्यपाल ने महेश गौड़ को किया सम्मानित।पंचकूला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
राज्यपाल ने महेश गौड़ को किया सम्मानित।
पंचकूला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
होडल/पलवल 27 मई
रतन सिंह चौहान होडल न्यूज़
आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के माननीय विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल एवं भजन सम्राट कन्हैया मित्तल, समाजसेवी नवीन गोयल उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मंच का संचालन महेश गौड़ एबीआरसी द्वारा किया गया, आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए हुए अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 31 लोगों को महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया, इस समारोह में पलवल जिले के महेश गौड़ एबीआरसी को शिक्षा एवं मंच संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी महेश गौड़ को लगभग 20 बार प्रशासन के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
महेश गौड़ को प्रशंसा पत्र मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला परियोजना समन्वयक सुखबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी होडल किरण वाला, आदि ने बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की।
वार्तालाप में शामिल हों