बेटे के जन्म दिवस पर लगवाया रक्तदान शिविर--अलायंस क्लब बृज नारी शक्ति होडल द्वारा श्री वैश्य अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
बेटे के जन्म दिवस पर लगवाया रक्तदान शिविर--
अलायंस क्लब बृज नारी शक्ति होडल द्वारा श्री वैश्य अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
27,मई ,होडल /पलवल
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़
रक्तदान शिविर कार्यक्रम में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सीमा राजवंशी ने की तथा संचालन क्लब की प्रधान मनीषा गर्ग ने किया।
कार्यक्रम में अलायंस क्लब होडल के प्रधान अनिल कंसल, सचिव अनिल सिंगला, संरक्षक मुकेश सिंगला, समाजसेवी जगमोहन गोयल, भोजराज गर्ग, आशीष गर्ग, अग्रवाल समाज के पूर्व प्रधान श्याम सुंदर मंगला, शिक्षाविद् तथा प्रेरक जितेश पाराशर, जैन यंग क्लब के अध्यक्ष रोहित जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 44 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया जिनमें 16 महिलाएं शामिल थीं। रक्त संग्रह का कार्य नवजीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर होड़ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बृज नारी शक्ति क्लब की प्रधान मनीषा गर्ग ने अपने पुत्र केशव के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कराया।
थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें आज के इस कार्यक्रम में मातृशक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने आदर्श परंपरा की शुरुआत की है। हमें भी अपने बच्चों के जन्म दिवस तथा अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के अवसर पर सामाजिक कार्य करने चाहिएं।
इस अवसर पर बृज नारी शक्ति की सचिव अंजू सिंगला कोषाध्यक्ष मंजू सिंगला, पूजा गर्ग उमा मंगला, नीतू मंगला, प्रिया गोयल, बबीता बंसल, सावित्री, प्रीति सिंगला, मीनाक्षी मंगला, रचना अग्रवाल, आशा अग्रवाल, रेखा गर्ग, मीनू गर्ग, गीता गर्ग, सुमन गोयल, वर्षा गोयल, बबीता सैनी तथा आशा उपस्थित थीं।
विज्ञापन
वार्तालाप में शामिल हों