Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलावों के वाहक बनें युवा : मनीष यादव

   



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलावों के वाहक बनें युवा : मनीष यादव

          गुरुग्राम। 28 मई, रविवार
        कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़

भाजपा हरियाणा के प्रदेश मंत्री एवं बादशाहपुर विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी मनीष यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन एवं उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलावों के वाहक बनें, जिससे देश नित-निरंतर विकास की नई बुलंदियों को छूते हुए प्रगति के नए आयाम स्थापित कर पाए।
 बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नवीन मंडल में जारी सप्त दिवसीय आवासीय अल्पकालीन विस्तारक कार्यक्रम के निमित्त पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुनने उपरांत कही। मनीष यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।

मनीष यादव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निस्वार्थ भाव का ही परिणाम है कि देश आज अपने विराट संकल्पों की सिद्धि प्राप्त करते हुए न सिर्फ विश्व के अग्रणी देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है बल्कि दुनिया के ताकतवर देश आज भारत की विकास यात्रा का अनुसरण करने को आतुर है,

 जिसकी झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया एवं जापान दौरे में दुनिया भर में देखने को मिली । जहाँ एक तरफ दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑटोग्राफ लेने के लिए लालायित दिखे वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी को बॉस कह कर सम्बोधित किया।
                    विज्ञापन
 मनीष यादव ने आज हुए नए संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन को बधाई देते हुए कहा कि नया संसद भवन सिर्फ सांसदों के बैठने मात्र की एक जगह नहीं है बल्कि यह भारत की विराट विरासत एवं गौरवशाली इतिहास को समेटे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का मंदिर भी है। जिसमें सनातन संस्कृति, न्याय एवं निष्पक्षता के प्रतीक सेंगोल को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  प्रस्थापित किया गया है।


इस अवसर पर भाजपा गुरुग्राम के नवीन मंडल से महामंत्री विपिन यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुशील गुर्जर, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, यशवीर चौधरी, संजीव चौधरी, सोनू गुर्जर, सुमित चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।