Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

अपराध जांच शाखा पलवल ने चोरी किए गए ट्रैक्टर की फर्जी आरसी तैयार कर एवं ट्रैक्टर को धोखाधड़ी से बेचने वाले आरोपी पर कसा शिकंजा

 
            
अपराध जांच शाखा पलवल ने चोरी किए गए ट्रैक्टर की फर्जी आरसी तैयार कर एवं ट्रैक्टर को धोखाधड़ी से बेचने वाले आरोपी पर कसा शिकंजा

आरोपी को पेश अदालत  कर लिया 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, अन्य वारदातों के भी खुलासा होने की भी संभावना
                  29 मई -पलवल
          (रतन सिंह चौहान होडल न्यूज़)

 पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी में कार्य करते हुए सीआईए पलवल पुलिस ने चोरी किए गए ट्रैक्टर की फर्जी आरसी तैयार कर एवं ट्रैक्टर को धोखाधड़ी से बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
                   (विज्ञापन)

अपराध जांच शाखा पलवल प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास के अनुसार ने बताया गंगाधर पुत्र  बदले राम निवासी गाँव कुलैना तह0 व जिला पलवल ने चाँदहट थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने दिनांक 20-12-2016 को एक ट्रैक्टर न0 MP-37-AB-6736 NEW HOLLAND 4710  वसीम पुत्र जसमाल निवासी गाँव कानपुर नंगला तह0 होडल जिला पलवल से खरीदा था जिसके साथ मुझे ट्रैक्टर की जो वसीम ने आर0सी0 दी थी उस पर भी MP-37-AB-6736 था जो उसे पता चला कि वसीम दो नम्बर के काम करता है और ट्रैक्टरो को फर्जी आर0सी0 तैयार करके बेचता है तो उसने भी  वसीम के द्वारा दिये गये ट्रैक्टर की आर0सी0 न0 MP-37-AB-6736 को चैक किया तो उस आर0सी0 के नम्बर पर  FARMTRAC -60 ट्रैक्टर होना मिला। शिकायत के आधार पर वसीम के खिलाफ  ट्रैक्टर की नकली आर0सी0 बना व धोखाधडी कर चोरी का ट्रैक्टर बेचने के संबंध में आईपीसी के संबंधित धाराओं 379, 411, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया।
                   (विज्ञापन)

आगे प्रभारी सीआईए ने बताया कि मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने गत दिनांक 28 मई 2023 को आरोपी वसीम पुत्र  जसमाल निवासी गाँव कानपुर नंगला थाना हसनपुर तह0 होडल जिला पलवल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है आरोपी को पेश अदालत का 7 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। तथा इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जाएगा इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपी जल्दी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।