Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

गांव औरंगाबाद में हुए राजेंद्र हत्याकांड में शामिल आरोपी जल्द ही होंगे पुलिस की गिरफ्त में- डीएसपी क्राइम पलवल


   
 


गांव औरंगाबाद में हुए राजेंद्र हत्याकांड में शामिल आरोपी जल्द ही होंगे पुलिस की गिरफ्त में- डीएसपी क्राइम पलवल

अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीआईए एवं थाना स्तर पर तीन स्पेशल टीम की गई गठित
         27 मई औरंगाबाद/पलवल
       (कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़)
मामले के विषय में जानकारी देते हुए डीएसपी क्राइम पलवल  नरेश कुमार ने बताया कि
 गांव औरंगाबाद निवासी जवाहर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। 26 मई की रात करीब सवा 9 बजे उसका चाचा राजेंद्र गांव की मार्केट में पूर्व सरपंच गिरिराज की बैठक के पास खड़ा था। उसी समय उसके चचेरे भाई पुष्पेंद्र व रोहताश चाचा राजेंद्र के पास आकर खड़े हो गए। पुष्पेंद्र ने अपने हाथ में लिए अवैध हथियार से राजेंद्र के पेट में गोली मार दी। शिकायत में कहा गया कि पुष्पेंद्र व रोहताश दोनों भाई अपराधी प्रवृत्ति के हैं। चाचा राजेंद्र उन्हें बदमाशी करने से रोकता था, जिसकी वे दोनों रंजिश रखते थे। घायलावस्था में राजेंद्र को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरीदाबाद के बीके अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

आगे डीएसपी क्राइम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम देना सामने आया है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी लोकेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन स्पेशल टीमें सीआईए एवं थाना स्तर पर गठित की गई है। आरोपियों गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।