फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक्सपर्ट कमेटी के नाम एसटीपी को सौंपा ज्ञापन
फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक्सपर्ट कमेटी के नाम एसटीपी को सौंपा ज्ञापन
फरीदाबाद.26 मई।
सुनील कुमार जांगड़ा होडल न्यूज़
फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान आकाश गुप्ता, महासचिव गुरमीत सिंह देओल, वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश चौधरी, संगठन सचिव सुनील जटवानी, संयुक्त सचिव अजय गोयल, नरेंद्र धमीजा व नरेश चावला के नेतृत्व में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के सीनियर टाउन प्लानर देवेंद्र पाल से मुलाकात कर चार फ्लोर के निर्माण के लिए बनी एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चार फ्लोर खोलने के लिए कई मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया गया है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने एक्सपर्ट कमेटी की होने वाली 16 मई की बैठक में इन बिंदुओं को रखने के लिए अब एसटीपी से आग्रह किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से एसटीपी को बताया कि, फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा फरीदाबाद की कुछ मुख्य लाइसेंस कॉलोनी और एचएसवीपी के सेक्टरों में स्टिल्ट पार्किंग तथा चार फ्लोर के निर्माण की स्थिति को लेकर सर्वे कराया गया था। जिसका उद्देश्य यह जानना था कि, कॉलोनी में कितने प्लाटों पर अभी तक फ्लोरो का निर्माण किया जा चुका है। लाइसेंस कॉलोनियों तथा एचएसवीपी सेक्टरों में साढ़े चार हजार से अधिक प्लाटों पर चार फ्लोर का निर्माण हो चुका है।
मुख्य बिंदु एक नजर में
1. एक - एक लाइन में लगातार कई प्लाटों पर फ्लोरो का निर्माण हो चुका है और कई लेन में बीच में या आगे पीछे एक - एक मकान बिना चार फ्लोर के निर्माण के रह गए हैं। ऐसे में फ्लोर बंद करने से इन मकानों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी।
2. जिन प्लाटों पर चार फ्लोर का निर्माण किया जा चुका है। उनके आसपास के मकानों में अब तीन फ्लोर का निर्माण होगा तो, सोलर प्लांट कैसे कामयाब होंगे।
3. एक प्लाट पर चार फ्लोर का निर्माण होने की सूरत में विभाग को ईडीसी, प्रति फ्लोर एरिया रेशों शुल्क प्रति फ्लोर स्टांप ड्यूटी शुल्क समेत विभिन्न प्रकार के शुल्क मिलने से करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होता है।
सरकार ने बीते पांच सालों में ईडीसी तथा एफएआर से पन्द्रह सौ करोड़ से अधिक राशि एकत्र की है जोकि, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन पर खर्च किए जाने चाहिए। यदि इस पैसे से इंफ्रास्ट्रक्चर की प्लानिंग होती है तो, लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ कई मुख्य बिंदु हैं। जिन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हमने एसटीपी को एक्सपर्ट कमेटी के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिला नगर योजनाकार विभाग और अधिकारियों द्वारा आज की बैठक में हमें आमंत्रित किए जाने वह अपना पक्ष रखने वाले मौखिक जानकारी दी गई थी लेकिन अंतिम समय में एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन पी राघवेंद्र द्वारा आज सेक्टर 15-ए के जिमखाना क्लब में बुलाई गई बैठक में इस मसले में सबसे अधिक प्रभावित डीलर-बिल्डर एसोसिएशन व फीवा के पदाधिकारियों को ना बुलाए जाने और उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर ना दिए जाने पर अपना एतराज भी दर्ज करवाया।
वार्तालाप में शामिल हों