हथीन थाना पुलिस ने दुकान से समर्सिबल मोटर चोरी करने के आरोपी चोर को किया गिरफ्तार:पुलिस प्रवक्ता
हथीन थाना पुलिस ने दुकान से समर्सिबल मोटर चोरी करने के आरोपी चोर को किया गिरफ्तार:पुलिस प्रवक्ता
आरोपी से चोरी की हुई समर्सिबल मोटर बरामद
पलवल/हथीन.26 मई।
कमल कांत शर्मा
पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान द्वारा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस द्वारा जिला पुलिस को चोरी वारदातों पर अंकुश एवं जोरों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी में कार्य करते हुए हथीन थाना पुलिस ने समर्सिबल मोटर चोरी करने के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
हथीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक नसीम S/O शमसु गांव खानपुर घाटी (फिरोजपुर झिरका) ने अपनी दी हुई शिकायत में बताया कि उसकी दुकान जयन्ती मोड मानपुर रोड पर हैं व समरसिबल मोटर रिपेयरिंग का कार्य करता हुँ। दिनांक 17.09.22 को चोर उसकी दुकान से पाच मोटर 10 HP की औऱ चार मोटर 1.5 HP और 35 KG कॉपर ताला तोडकर ले गए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान के दौरान हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने दिनांक 26 मई 2023 को वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी परवेज पुत्र अल्लीजान निवासी अंधरोलाको गिरफ्तार किया है
जिससे चोरी की हुई 10 एचपी की एक समर्सिबल मोटर भी बरामद की गई है आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपी जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
वार्तालाप में शामिल हों