Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने श्री वर्धमान श्वेतांबर जैन स्थानक का किया शिलान्यास टोहाना

   
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने श्री वर्धमान श्वेतांबर जैन स्थानक का किया शिलान्यास
टोहाना, 28 मई। 
समीर भारद्वाज होडल न्यूज़

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने रविवार को फ्रेंड्स कॉलोनी नजदीक राम भवन टोहाना में श्री गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री वर्धमान श्वेतांबर जैन स्थानक का शिलान्यास किया। 
श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानक जैन सभा द्वारा आयोजित शिलान्यास समारोह में कैबिनेट मंत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ शिलान्यास किया। 
   कैबिनेट मंत्री  देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि जैन धर्म प्राचीन होने के साथ-साथ अहिंसा का अनुयायी है। जैन समाज के सदस्य जैन धर्म के प्रमुख मार्गदर्शकों और आचार्यों की शिक्षा, संगठन और मार्गदर्शन का अनुसरण करते हैं। जैन समाज का मूल मंत्र "अहिंसा परमो धर्मः" है, 
जिसका अर्थ होता है कि अहिंसा (हिंसा से परे रहना) सबसे उच्च धर्म है। इसका पालन करने के लिए, जैन समाज के सदस्य वन्दना, उपवास, ध्यान, प्रवचन और चारित्रिक गुणों को अपनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी  प्रमोद जैन ने की व विशिष्ट अतिथि के रूप में टेक चन्द मोदी व जगन्नाथ गोयल ने शिरकत की।
 इस अवसर पर प्रधान उमेश जैन, महामंत्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, पूर्व प्रधान राकेश जैन, टोहाना रतन डॉक्टर शिव सचदेवा, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल, तेरा पंथ जैन सभा प्रधान संजय जैन, अनाज मंडी प्रधान जीवन बंसल, एडवोकेट निशांत जैन, बबल जैन, महेन्द्र जैन, रोहित जैन, पुनीत जैन, सुशील जैन, अभिषेक जैन, जोगी राम जैन, कृष्ण बंसल, सुभाष गोयल, तजिन्द्र जैन व मातृशक्ति सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।