Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

डीसीपी राजेश दुग्गल के निर्देशन मेंयमुना रेती का खनन के आरोपी को थाना सदर की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

  डीसीपी राजेश दुग्गल के निर्देशन में
यमुना रेती का खनन के आरोपी को थाना सदर की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी से यमुना रेती से भरा हुआ ट्रैक्टर बरामद

फरीदाबाद-26 मई।
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़

डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बल्लबगढ़ प्रभारी महेंद्र पाठक की टीम ने यमुना रेती की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम साहिल(37) है। आरोपी फरीदाबाद के मंझावली गांव का रहने वाला है। थाना पुलिस टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से यमुना से रेती का ट्रैक्टर भरकर लाते हुए तिगांव रोड से काबू किया है। आरोपी से यमुना रेती लाने की परमिशन पेश करने को कहा गया तो आरोपी परमिशन पर नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में अवैध रेत खनन की धाराओं में मामला दर्ज करके पर किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रैक्टर पर ड्राइवरी का काम करता है। ट्रैक्टर मालिक को पुलिस टीम तलाश कर रही है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी साहिल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 
रेती से भरे हुए ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है। मामले में माइनिंग विभाग के द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। सदर बल्लबगढ़ पुलिस टीम ने इससे पूर्व तीन हाईवा को रेती सहित तस्करी करते हुए 5 आरोपियों को काबू किया था जिन का मामला माननीय अदालत में विचाराधीन है।