Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रोहतक नगर निगम में तैनात एक सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) सहित तीन आरोपियों को 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

         1,जून रोहतक
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
 हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने
 रोहतक नगर निगम में तैनात एक सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) सहित तीन आरोपियों को 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 शिकायतकर्ता के अनुसार, एटीपी ने सह-आरोपी त्रिलोक चंद शर्मा, एक निजी आर्किटेक्ट के साथ मिलकर उससे 40,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
 शिकायतकर्ता की नौ एकड़ जमीन पर काटी गई अनधिकृत कॉलोनी को गिराने से रोकने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।