Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

गुरुग्राम- बसई रोड, वीर नगर स्थित सीताराम अस्पताल नियर पंजाब नेशनल बैंक में रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया

   समाजहित में ही काम करना है मुख्य उद्देश्य -अंजलि राही

 

क्षेत्रवासियों ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का उठाया लाभ
      गुरुग्राम :4 -जून
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़
गुरुग्राम- बसई रोड, वीर नगर स्थित सीताराम अस्पताल नियर पंजाब नेशनल बैंक में रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर लगाया गया।



इस जाँच शिविर का आयोजन व शुभारंभ समाजसेवी व आम आदमी पार्टी की जिला महिला उपाध्यक्ष अंजलि राही द्वारा किया गया।

सीताराम अस्पताल के सौजन्य से लगाए गए इस शिविर में मैनेजिंग  डायरेक्टर रोहित शर्मा , डायरेक्ट रिंकू दुबे जी, डॉ सौरव पांडे 
जरनल फिजिशियन डॉ अंजली 
महिला विशेषज्ञ
मार्केटिंग मैनेजर मोहन नाफ़रिया  और समस्त नर्सिंग स्टाफ  सभी ने व्यवस्थाएं संभाली व देखी। शिविर में आँखों, दाँतो, हड्डियों, स्किन, स्त्री रोग, बच्चों की जाँच, जनरल फिजिशियन आदि चिकित्सक सुविधाओं का लोगों ने लाभ उठाया। इसके साथ ही साथ ब्लड प्रेशर, प्लस रेट, वज़न, ब्लड टेस्ट (CBC, ESR),  यूरियन टेस्ट, 
ई सी जी, ब्लड शुगर टेस्ट आदि की भी निःशुल्क जांच की गई। आस पास के क्षेत्रवासियों ने इस जाँच शिविर में पहुँच कर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।

अंजलि राही ने कहा कि हमारे गुरुग्राम में सभी वर्ग के लोग रहते हैं लेकिन निम्न व मध्यम वर्गीय लोगो के लिए सरकारी अस्पताल का अभाव है। इस तरह के जाँच शिविर से काफ़ी लोगों को लाभ मिलता है और उन्हें निसंकोच किये ऐसे शिविर का लाभ उठाना भी चाहिए।
 किसी भी देश की उन्नति उनके नागरिकों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर निर्भर करती हैं। यदि नागरिक स्वस्थ व शिक्षित है तो वह देश हमेशा उन्नति के शिखर पर पहुँचता हैं।