पीड़ित बन पुलिस चौकी सेक्टर 16 में पहुंचे 2 अंडर ट्रेनिंग आईएएस ऑफिसर,पुलिस के व्यवहार,तत्परता और कार्यप्रणाली से हुए संतुष्ट
पीड़ित बन पुलिस चौकी सेक्टर 16 में पहुंचे 2 अंडर ट्रेनिंग आईएएस ऑफिसर,पुलिस के व्यवहार,तत्परता और कार्यप्रणाली से हुए संतुष्ट
अधिकारियों ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनका फोन छीना गया है डायल 112 ईआरवी टीम मौके पर पहुंची
आईओ ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और स्नेचर को पकड़ने की वीटी करवाई
स्मार्ट सिटी के ऑफिस में जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए परंतु वहां पर इस बारे में कोई फुटेज नहीं मिली
शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने लगे तो पता चला कि दोनों आईएएस अधिकारी पुलिस प्रणाली की जांच करने के लिए आए हुए हैं
फरीदाबाद:01 जून।
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
आईएएस की ट्रेनिंग कर रहे दो अधिकारी कल फरीदाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच करने पुलिस चौकी सेक्टर 16 पहुंचे जहां पर उन्होंने पीड़ित बनकर अपनी शिकायत दी जिसपर की गई थाना प्रभारी सेक्टर 17 और उनकी टीम द्वारा की गई कार्रवाई से दोनों आईएएस अधिकारी अति संतुष्ट हुए और पुलिस कार्यों की प्रशंसा की।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कल शाम करीब 4:30 बजे सोनू भाटी और लक्षित नाम के दो नवयुवक पुलिस चौकी सेक्टर 16 पहुंचे थे जिन्होंने बताया कि वह अंबाला के निवासी है। वह सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन फुटओवर ब्रिज से ईएफ3 मॉल में फिल्म देखने जा जा रहे थे कि रास्ते में सीएनजी पंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका आईफोन 12 मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट पहन रखा था और नंबर प्लेट मोड़ रखी थी इसलिए वह उनकी पहचान नहीं कर पाए। पीड़ित ने डायल 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची जो उन्हें लेकर पुलिस चौकी सेक्टर 16 आ गई जहां पर आकर दोनों युवकों ने अपनी शिकायत बताई। पुलिस चौकी की टीम ने शिकायत सुनते ही बिना देरी किए इसकी कंट्रोल रूम में स्नेचर को पकड़ने के लिए वीटी करवाई तथा उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके पश्चात सेक्टर 17 थाना एसआई धनप्रकाश व सेक्टर 16 चौकी प्रभारी एसआई उमेद सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर सेक्टर 20ए में स्मार्ट सिटी के कार्यालय पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें आरोपियों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा सोनू भाटी से लिखित शिकायत देने के लिए कहा जिसपर लिखित शिकायत देने के पश्चात मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी कि नवयुगको ने बताया कि वह आईएएस ऑफिसर हैं और अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह फरीदाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच करना चाहते थे इसलिए उन्होंने पीड़ित बनकर यह शिकायत दी जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए उनकी दी गई शिकायत का उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जिससे वह बहुत संतुष्ट हैं और उन्होंने पूरी पुलिस टीम को इसके लिए शाबाशी दी। दोनों अधिकारियों ने यह बात डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ को बताई और अपना फीडबैक दिया जिस पर डीसीपी अत्यंत प्रसन्न हुईं और अपनी टीम की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें इसी प्रकार देश सेवा के लिए कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
वार्तालाप में शामिल हों