Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

चौकी लघु सचिवालय होडल पुलिस ने वर्ष 2020 के अवैध हथियार सहित ग्रह अतिचार मामले में PO करार आरोपी को किया गिरफ्तार

   


चौकी लघु सचिवालय होडल पुलिस ने वर्ष 2020 के अवैध हथियार सहित ग्रह अतिचार मामले में PO करार आरोपी को  किया गिरफ्तार

जिला पलवल पुलिस द्वारा PO एवं बेल जंपर की धरपकड़ का चलाया जा रहा है विशेष अभियान
     पलवल/ होडल:13 जून।
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़


पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक पलवल  लोकेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान PO एवं बेल जंपर की धरपकड़ के बारे में चलाया हुआ है इसी अभियान के मद्देनजर चौकी लघु सचिवालय होडल पुलिस ने अवैध हथियार सहित ग्रह अतिचार मामले में फरार चल रहे उद्घघोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

मामले की जानकारी देते हुए चौकी लघु सचिवालय होडल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम मे तैनात हेड कांस्टेबल मान सिंह अपनी टीम के साथ गस्त पङताल क्राईम बाबरी मोड NH-19  होडल मोजूद था जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि रवि उर्फ लल्ली पुत्र गंगाराम निवासी गढिया मोहल्ला थाना होडल जिला पलवल जोकि मुकदमा न0 133 दिनांक 12-04-2020 धारा 451,34 IPC 25-54-59 आर्म्स एक्ट थाना होडल जिला पलवल मे माननीय अदालत 
 नेहा गुप्ता SDJM होडल की कोर्ट से दिनांक 02-02-2022 को गैर हाजिर होने के कारन PO घोषित हो गया है। जो पुन्हाना मोड होडल पर सवारी के इंतजार मे कही जाने के लिए खडा है।  सूचना के आधार पर टीम ने बिना किसी देरी के मौके पर दबिश देकर आरोपी  रवि उर्फ लल्ली पुत्र गंगाराम निवासी गढिया मोहल्ला थाना होडल जिला पलवल को काबू कर लिया। 
आरोपी के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर एक अन्य मामला आईपीसी की धारा 174 ए के तहत थाना होडल में दर्ज किया गया। आरोपी को पेश अदालत किया जाएगा