Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

क्राइम ब्रांच पलवल ने होडल थाना में दर्ज वर्ष 2022 के जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी पर कसा शिकंजा

   


क्राइम ब्रांच पलवल ने होडल थाना में दर्ज वर्ष 2022 के जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी पर कसा शिकंजा

वारदात मे प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु आरोपी को पेश अदालत कर लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर
      पलवल/ होडल 4-जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस को अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए इसी कड़ी में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच पलवल ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास ने बताया कि सत्यवान पुत्र मूलंचद निवासी आदर्श कालोनी होडल ने थाना  होडल पुलिस को अपनी दी हुई शिकायत में बताया कि दिंनाक 26.10.2022 को समय करीब दोपहर 03.10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था तथा गोर्वधन पूजा की तैयारी कर रहे थे तभी आरोपी राजेन्द्र पुत्र  चंदर ,कृष्ण- भगत पुत्रान राजेन्द, लक्ष्मी पुत्री राजेन्द्र, कांता पत्नी राजेन्द्र, जोगेन्द्र पुत्र चंदर , भोला पुत्र जोगेन्द्र , सविता पत्नी जोगेन्द्र , व महेन्द्र पुत्र होशियार गांव बडाह व कपिल पुत्र रणवीर गांव बडाह और आकाश – विकास पुत्रान वीरेन्द्र तथा तथा 10-15 अन्य जिनके हाथ मे चाकू , लोहे कुल्हाडी , फावडा , हथियार , लाठी , डंडो के साथ घर के अंदर जबरन घुस आये और उसके व परिवार के सदस्यो के साथ मारपीट की। इस मारपीट में अमित,गोविन्द, जसवीर एवं श्री रामवती को काफी चोटें आई। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 509/2022 संबंधित धाराओं के तहत थाना होडल में दर्ज की गई। अनुसंधान के दौरान पीड़ित अमित को लगी चोटों को डॉक्टर साहब ने प्राणघातक चोटे तहरीर किया जिसके आधार पर अभियोग में हत्या के प्रयास धारा 307 आईपीसी जोड़ी गई। इसके उपरांत स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल पांच आरोपी राजेंद्र निवासी उमराला, जोगिंदर एवं कृष्ण निवासी आदर्श कॉलोनी होडल, आकाश एवं विकास निवासी धतीर को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा।

आगे प्रभारी सीआईए पलवल ने बताया कि गत दिनांक 3 जून 2023 को  स्टॉफ मे तैनात एएसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में जांच इकाई ने वारदात में फरार चल रहे छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है।  आरोपी की पहचान भगत सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी गांव उमराला के रूप में हुई है। आरोपी को पेश अदालत कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है रिमांड अवधि में आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे साथ ही मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपी जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होंगे जिनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।