Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

पलवल-डिटेक्टिव स्टाफ पलवल ने वर्ष 2023 की लाखों रुपए की अवैध शराब की सबसे बड़ी खेप सहित एक तस्कर को किया गिरफतार

   

एसपी  लोकेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस का वर्ष 2023 की अवैध शराब तस्करी पर सबसे बडा प्रहार, मिली बड़ी कामयाबी

डिटेक्टिव स्टाफ पलवल ने वर्ष 2023 की लाखों रुपए की अवैध शराब की सबसे बड़ी खेप सहित एक तस्कर को किया गिरफतार

ट्रक से 1050 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए है

शराब तस्करी के इस नेटवर्क का जल्द ही होगा भंडाफोड़ - एडिशनल एस०पी० पलवल ।

पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी का खुलासा करते हुए एडिशनल एस०पी० पलवल  जसलीन कौर आईपीएस ने प्रेस वार्ता के दौरान
 बताया कि  लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस अवैध शराब तस्करी पर अंकुश एवं तस्करों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है इसी मुहिम के अंतर्गत डिटेक्टिव स्टाफ पलवल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान की टीम ने पंजाब से छतीसगढ शराब की 1050 पेटियों को ले जा रहे ट्रक व् उसके चालक को काबू करने में वर्ष 2023 की अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है।

एडिशनल एस०पी० पलवल ने बताया की दिनांक 6 जून 2023 को डिटेक्टिव स्टाफ पलवल में तैनात हेड कांस्टेबल शमीम खान अपनी टीम के साथ गस्त पड़ताल क्राइम नजदीक KMP टोल टैक्स निजद अलीगढ़ रोड मौजूद थे तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक ट्रक जिसका नं एमपी 07 एचबी 4206 में भारी मात्रा में पंजाब से अवैध शराब
 भरकर छतीसगढ के लिए जा रही है। मुखबिर की सूचना पर चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत टीम द्वारा केजीपी एक्सप्रेसवे पर नजदीक टोल टैक्स नाकाबंदी की गयी थोड़ी देर बाद एक कन्टेनर ट्रक गाजियाबाद से पलवल की तरफ आता दिखाई दिया जिसके चालक ने पुलिस नाका देख ट्रक को पहले ही रोक कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस पार्टी ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए उसको धर दबोचा।

ट्रक चालक की पहचान बलजिन्द्र सिह पुत्र दर्शन सिह निवासी गांव अरीका तहसील पट्टी थाना अरीका जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई

टीम के द्वारा जब उपरोक्त ट्रक नं एमपी 07 एचबी 4206 में लोड सामान बारे ट्रक चालक से बिल कागजात माँगा गया तो उसने एक ई वे बिल ट्रक में सिथेंटिक थर्मोप्लास्टिक मैटेरियल होने बारे पेश किया लेकिन सूचना विश्वसनीय होने पर ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 517 पेटी अद्धा मार्का इम्पीरिअल ब्लू, 533 पेटी पव्वा मार्का इम्पीरिअल ब्लू कुल 1050 पेटी पायी गयी । बरामद शराब संबंधी लाइसेंस व परमिट माँगा गया तो वह पेश ना कर सका। ट्रक चालक ने गहन पूछताछ में गाडी मालिक की मिलीभगती से ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु शराब तस्करी के इस अवैध कार्य को करना बताया। इस संबंध में बरामद अवैध शराब एवं ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी बलजिन्द्र एंव गाडी मालीक के खिलाफ फर्जी कागजात / बिल्टी तैयार करके अवैध शराब तसकरी के लिए ले जाने पर आरोपियों के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 120बी0 आईपीसी एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत थाना चांदहट में मुकदमा नं 222 दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को कोर्ट में पेश कर उसे शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए रिमांड पर लिया जायेगा ताकि अवैध नशा तस्कर गैंग का खुलासा हो सके । इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

आपको यहां बता दें की अभी करीब एक सप्ताह पहले 1 जून 2023 को भी पलवल पुलिस की इकाई सी0आई0ए0 पलवल ने  इसी रास्ते से इसी तरह पंजाब के संगरूर से बिहार ले जाई जा रही करीब 30 लाख रूपये की अग्रेंजी शराब की 510 पेटियों सहित ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।