Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल थाना पुलिस ने मोबाइल लूट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों पर मात्र 24 घंटों के अंदर कसा शिकंजा

   


होडल थाना पुलिस ने मोबाइल लूट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों पर मात्र 24 घंटों के अंदर कसा शिकंजा

आरोपियों से अन्य वारदातों के खुलासे होने की संभावना, गहन पूछताछ व मोबाइल बरामदगी हेतु आरोपियों को लिया गया एक दिन के पुलिस रिमांड पर
        होडल:30-जून।
 कमल कांत शर्मा (एचएन न्यूज़)
होडल थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस लगातार एसपी  लोकेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में उनकी टीम ने मोबाइल लूट की तीन वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को 24 घंटों के अंदर ही धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। 

प्रभारी थाना ने बताया कि चेतराम पुत्र हरीराम निवासी नया नगला रेलवे रोड होडल ने थाना में 29 जून 2023 को अपनी दी शिकायत में बताया कि दिनाक- 28-06-2023 को रात समय करीब 8.15 बजे वह हस्नपुर चौक होडल से घरेलू सामान लेकर घर पर बच्चों से फोन पर बात करता हुआ पैदल-पैदल अपने घर रेलवे रोड जा रहा था। ज़ब वह हस्नपुर चौक से 20 कदम आगे चला ही था कि  इसी समय एक मोटरसाईकल सपलेंडर HR 50 G 4724  जिस पर दो नोजवान लडके सवार थे उसके पास से गुजरे और उसका मेबाईल फोन
 मार्का TECHNO SPARKS झपट्टा मारकर छीन लीया मोबाईल छीनते वाले मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने अपने साथी से कहा कि लोकेश मोटरसाईकल और तेज चलाओ जो उसने शोर मचाया व राहगीरों की इमदाद से इनका पीछा किया लेकिन लुटेरे आबादी मे रूपोश हो गये। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके अलावा इन्ही मोटरसाईकल सवारो ने अनाज मंडी गेट के पास से मनीष नामक व्यक्ति का व रामलीला मैदान रोड होडल से रामबीर नामक व्यक्ति का भी मोबाईल इसी दौरान इन्ही
 मोटरसाईकल सवारो ने छीना है।   शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा न0 358 दि0 29.06.2023 धारा 379A ,34 IPC थाना होडल दर्ज  किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच इकाई ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को आज नाकाबंदी के दौरान वारदात में प्रयुक्त उपरोक्त मोटरसाइकिल सहित धर दबोचा।  आरोपियों की पहचान कृष्ण पुत्र रणवीर सिंह निवासी गड़ी पट्टी होडल एवं लोकेश पुत्र पहलाद निवासी रोहता पट्टी होडल के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में लूट की तीनो वारदात

 को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपियों को पेश अदालत कर कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । रिमांड अवधि में आरोपियों से अन्य वारदातों के भी खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों से लूटे गए मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।