पलवल: पुलिस को बड़ी कामयाबी, अलग अलग 3 मामलों में लाखों रुपये के मादक पदार्थ स्मैक और गांजा पत्ती बरामद, 4 तस्कर भी काबू
डीएसपी ट्रैफिक पलवल संदीप मोर
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जारी कड़ी कार्यवाही के विशेष अभियान में पलवल पुलिस को बड़ी कामयाबी, अलग अलग 3 मामलों में लाखों रुपये के मादक पदार्थ स्मैक और गांजा पत्ती बरामद, 4 तस्कर भी काबू
55 ग्राम स्मैक व 32 किलो 750 ग्राम गांजा पत्ती बरामद, सभी की अनुमानित कीमत करीब 11-12 लाख रुपए
पलवल:10-जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
पलवल पुलिस को मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध मिली इन कामयाबी का खुलासा प्रेस वार्ता के दौरान करते हुए डीएसपी ट्रैफिक पलवल संदीप मोर ने बताया कि जिला पलवल पुलिस लोकेंद्र सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल निर्देशन में लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की विशेष क्राइम यूनिट डिटेक्टिव स्टाफ पलवल एवं क्राइम ब्रांच पलवल ने लाखों रुपये के प्रतिबंधित मादक पदार्थ स्मैक व गांजा पत्ती को बरामद करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 55 ग्राम स्मैक व 32 किलो 750 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है।
डीएसपी ट्रैफिक पलवल संदीप मोर ने बताया की पहले मामले में डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस ने 32 किलो 750 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। उन्होंने बताया की डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस की हेड कांस्टेबल समीम खान के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली की आरीफ पुत्र सेरू निवासी गांव खाईका व अखलाख पुत्र असलम निवासी गांव सिंगार, नूह नशीला पदार्थ गांजा पत्ती बेचने का अवैध काम करते है जो आज भी अपनी मोटरसाइकिल एचआर 52 सी 7761 पर प्लास्टिक कट्टे में गांजा पत्ती लेकर खाईका से अंधोप गांव में जायेंगे अगर अभी नाकाबंदी की जाये तो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा पत्ती के साथ काबू किया जा सकता है मुखबिर की सूचना पर डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने खाईका डेरी के पास नाकाबंदी की तभी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक आती दिखाई दी पुलिस ने रुकने का इशारा
किया तो बाइक सवार युवक बाइक को वापिस मोड़कर भागने लगे लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया और नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी बीडीपीओ हथीन के सामने उनकी बाइक पर लदे कट्टों की तलाशी ली तो उनमें से बड़ी मात्रा में गांजा पत्ती बरामद हुई। जब उसमें पाई गई गांजा पत्ती का इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर कांटे पर वजन कराया तो उसमें करीब 6 लाख रुपये कीमत का 32 किलो 750 ग्राम गांजा पत्ती मिली। डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने गांजा पत्ती को बरामद करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।ल
वहीं दूसरे मामले में डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान के नेतृत्व में गठित टीम उटावड थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराधियों पर अंकुश हेतु गस्त पर थी, जिन्होंने मुखबिर खास की सूचना पर हथीन उपमंडल के गांव मलाई मे सरकारी स्कूल नजदीक से जिला नूंह के गाँव खेड़ा गांव निवासी महबूब पुत्र इसराइल को गिरफ्तार किया जिसकी नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी बीडीपीओ हथीन के सामने तलाशी लेने पर करीब 5 लाख रुपये की मार्किट कीमत की 52 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इस पर उटावड थाना मे आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं तीसरे मामले में सीआईए पलवल की उप निरीक्षक शहीद अहमद के नेतृत्व में टीम चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गश्त पर मौजूद थी तभी उन्हें सूचना मिली कि
गौरव पुत्र वेदराम निवासी चांदहट स्मैक बेचने का काम करता है जो अभी भी स्मैक लेकर चांदहट की तरफ से आएगा। मुखबिर की सूचना को सही मानकर सीआईए पुलिस ने चांदहट चौक, अलीगढ़ रोड पर नाके बंदी की तभी एक व्यक्ति हीरो मार्का बाइक पर सवार होकर आता नजर आया जिसको रोककर पुलिस ने उसपर स्मैक होने का शक जाहिर किया तो उसने तलाशी के लिए राजपत्रित अधिकारी से तलाशी की बात कही। राजपत्रित अधिकारी श्
शक्ति सिंह जिला रोजगार अधिकारी पलवल को बुलाकर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 30 हजार रुपये की मार्किट कीमत की 3 ग्राम स्मैक बरामद हुई स्मैक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने कहा कि तीनों मामलों में गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
वार्तालाप में शामिल हों