Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

हथीन थाना पुलिस ने प्रहलाद ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी 48 घंटों के भीतर ही सुलझाई,शिकायतकर्ता बेटा निकला पिता प्रहलाद की हत्या का आरोपी

    


हथीन थाना पुलिस ने प्रहलाद ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी 48 घंटों के भीतर ही सुलझाई,शिकायतकर्ता बेटा निकला पिता प्रहलाद की हत्या का आरोपी

आरोपी को लिया जाएगा रिमांड पर

इस संबंध में रोड जाम करने वालों के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज किया गया है जो जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे
     हथीन/पलवल:23-जून।
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़

हथीन थाना प्रबंधक उप निरीक्षक मनोज कुमार  के अनुसार मामले में गांव घर्रौट के रहने वाले पुष्पेंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पिताजी पहलाद अपने खेतों पर सोते थे। सोमवार को रात के करीब 11 बजे वह उनके पिताजी घर से खेतों पर सोने के लिए गए थे। मंगलवार को सुबह पांच बजे वह अपने पिताजी के लिए चाय लेकर खेतों पर गया तो उसने देखा कि उसके पिताजी लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़े हुए हैं। उनका गला
 कटा हुआ था आई और उनके शरीर पर चोटों के भी काफी निशान मौजूद थे। उनके पिता की मौत हो चुकी थी। वह अपने पिताजी की हालत देखकर घबरा गया। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। ज़िला नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया।

प्रभारी थाना ने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी  लोकेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जांच इकाई ने महत्वपूर्ण साक्ष्यों को इकट्ठा कर वारदात को अंजाम देने वाले मृतक के लड़के एवं शिकायतकर्ता पुष्पेंद्र उपरोक्त के साथ गहनता से पूछताछ की तो इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझती चली गई।
 आरोपी पुष्पेंद्र ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी इंस्टाग्राम के जरिए एक पंजाब की लड़की से दोस्ती हो गई थी जिससे वह शादी करना चाहता था लेकिन इस शादी से उसका पिता खुश नहीं था और शादी रास्ते में रोड़ा बना हुआ था।  इसके अलावा उसने अपने पिता के धोखे से अंगूठा लगवाकर खाते से पैसे निकलवा लिए थे। पिता ने उसकी पुलिस में रिपोर्ट करने की बात कही थी। मर्जी से शादी ना करने देने, पुलिस में शिकायत करने व असलियत से पर्दाफाश होने पर उसने पिता को ठिकाने लगाने की योजना बना कस्सी से गला रेतकर अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी को आज पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी से गहनता  से पूछताछ जारी है।

इसके अलावा प्रभारी थाना ने बताया कि इस हत्याकांड की वजह से नामजद एवं स्थानीय लोगों ने हथीन-मिंडकौला रोड जाम कर कानून
 विरुद्ध कार्य किया था जिस संबंध में अलग से मामला दर्ज किया गया है जिसमें आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।