निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में मदन पुरी वार्ड वेलफेयर एसोसिएशन एवम हर्बल स्वदेशी के संयुक्त तत्वाधान में गली नंबर 4 मदन पुरी चौक पर प्रसाद वितरण
निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में मदन पुरी वार्ड वेलफेयर एसोसिएशन एवम हर्बल स्वदेशी के संयुक्त तत्वाधान में गली नंबर 4 मदन पुरी चौक पर प्रसाद वितरण
गुरुग्राम - 31,मई
(कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़)
निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में मदन पुरी वार्ड वेलफेयर एसोसिएशन एवम हर्बल स्वदेशी के संयुक्त तत्वाधान में गली नंबर 4 मदन पुरी चौक पर प्रसाद वितरणनव नियुक्त वेलफेयर एसोसिएशन सदस्यों के ओपचारिक परिचय संगोष्ठी ने एक उत्सव का रूप ले लिया।
वेलफेयर एसोसिएशन के प्रणेता एवम हर्बल स्वदेशी के निदेशक राज कुमार भूटानी ने कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आए स्थानीय निवासियों एवम अथितिगण का स्वागत सत्कार करते हुए बताया कि मदन पुरी वार्ड में नागरिकों की स्थानीय सिविस समस्याओं निदान हेतु एवम एरिया में एक सुरक्षित, सदभाव पूर्ण वातावरण निर्मित करने के लिए एकादशी से अच्छा कोई शुभ मुहूर्त नहीं हो सकता।
जिन विशिष्ट अथितियोंं ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित की, प्रमुख रूप से सुमेर सिंह तंवर , मुख्य पालक अर्जुन मंडल , अध्यक्ष श्रवण आहूजा , उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता , सचिव सुदेश वर्मा , श्री राम शर्मा , संजय नुहानी,आयुर्वेद वरिष्ठ चिकित्सक परमेश्वर अरोड़ा , एस के बरेजा ऑडिटर सी ए एवम अधिवक्ता, दौलत राम,श्री हरीश वर्मा, आर्य केंद्रीय सभा के पूर्व प्रधान लक्ष्मण पाहुजा,आर्य समाज सेक्टर 7एक्स के प्रधान श्री धर्मेंद्र बजाज एवम आर्य समाज के वरिष्ठ संरक्षक बलदेव गुगलानी ने अपना आशीर्वाद दिया।
अंत में मदन पुरी वार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के तदर्थ प्रधान श्री दया नंद आहूजा एवम प्रेस प्रवक्ता तिलक राज बांगा ने विशिष्ट अथितियों का पगड़ी एवम पुष्प मालाओं से सम्मान करते हुए उत्सव में आए हुए गणमान्य स्थानीय निवासियों एवम अथितियों का आभार वयक्त किया।और भविष्य में इसी प्रकार समाज को साथ ले कर चलते हुए संगोष्ठी एवम सांस्कृतिक आयोजनों को आयोजित करने का वचन दिया।
वार्तालाप में शामिल हों