Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल :क्राइम ब्रांच टीम ने छेड़छाड़ एवं जानलेवा हमला मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार




क्राइम ब्रांच होडल टीम ने छेड़छाड़ एवं जानलेवा हमला मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हथियार बरामदगी हेतु पेश अदालत कर लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर
       होडल:16-जून
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़



 पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हुए इसी कड़ी में कार्य करते हुए होडल सीआईए पुलिस ने 4 आरोपियों को जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

होडल सीआईए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के अनुसार मामले में एक महिला ने थाना कैंप पलवल मे 20 मई 2023 को शिकायत दी कि उनके पड़ोस में लग्न सगाई का कार्यक्रम था तथा उनके घर के सामने डीजे बज रहा था। पड़ोसियों के रिश्तेदार उनकी छत पर आकर
 बैठ गए। इस दौरान पड़ोसियों का जमाई उसके साथ व उसकी ननद के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने विरोध किया, मगर वह नहीं माना। उसके देवर व अन्य ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने उनके साथ डंडे, सरिया फरसा आदि से मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की। आरोपित जमाई ने देसी कट्टा का बट मार कर
 घायल दिया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 11 नामजद सहित तीन-चार अन्य के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात में घायल एक पीड़ित की मेडिकल राय के आधार पर  धारा 307 आईपीसी जोड़ी गई।

प्रभारी सीआईए ने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी उप निरीक्षक जवाहर सिंह ने वारदात में शामिल चार आरोपियों काल्पनिक अशोक, नरेश, आकाश व नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। जिन्हे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे मामले में फरार आरोपी जल्दी पुलिस गिरफ्त में होंगे।