Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

फरीदाबाद -मंदिर के सामने मांस डालकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आरोपियों के खिलाफ डबुआ थाने में मुकदमा दर्ज

   मंदिर के सामने मांस डालकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आरोपियों के खिलाफ डबुआ थाने में मुकदमा दर्ज

क्राइम ब्रांच टीमों द्वारा आरोपियों की जल्द की जाएगी धरपकड़

सूचना मिलते ही डीसीपी व एसीपी एनआईटी तथा डबुआ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे

मुखबरों और अपने अन्य तंत्रों की सहायता से आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

फरीदाबाद:30 जून।
कमल कांत शर्मा  (एच एन न्यूज़)

मंदिर के सामने मांस डालने के मामले में पुलिस आयुक्त ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही डीसीपी क्राईम नरेंद्र कादियान व एसीपी एनआईटी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। डबुआ थाने में  शिकायतकर्ता ने
 शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि वह सुबह दर्शन करने के लिए गुड़गांव फरीदाबाद रोड पर स्थित हनुमान मंदिर गया था जहां पर मंदिर से करीब 20 30 मीटर की दूरी पर ही पशुओं के कटे हुए अवशेष तथा रक्त व मल मूत्र पड़े हुए थे जिनसे बहुत बुरी दुर्गंध आ रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। डीसीपी नरेंद्र कादियान ने इस प्रकार का कृत्य करने वालों की धरपकड़ करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगातार कार्य कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।