Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

हथीन थाना पुलिस ने दो मामलों में नकली डॉक्टर को किया गिरफ्तार

 

हथीन थाना पुलिस ने दो मामलों में नकली डॉक्टर को किया गिरफ्तार
    हथीन/पलवल:20-जून
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़

हथीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गत 19 जून,2023 को एक शिकायत की सम्बंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा स्वास्थ्य विभाग पलवल के डा. अक्षय जैन और डा. शिव कुमार और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम बनवा कर हथीन कस्बे में स्थित डॉ ज़ाकिर हुसैन के क्लीनिक पर रेड की गई। मौके पर गुलशन फिजियोथेरेपी के नाम से क्लीनिक खोला हुआ था तथा ऊपर  MBBS का बोर्ड लगाया हुआ
 है। इस क्लीनिक के अंदर एक व्यक्ति इलाज करते हुए मिला जिस ने पूछने पर अपना नाम जाकिर हुसैन बताया। टीम द्वारा डॉक्टरी कागजात  के मांगने पर उसने अपनी फिजियोथेरेपी की डिग्री दिखाई, पर मौके पे यह फिजियोथेरेपी न करके अन्य बीमारियों के इलाज करते हुए पाय गया। जिससे इस बारे वैध डिग्री मांगी पर कोई डिग्री नही दिखा सका। इस तरह डा. ज़ाकिर बिना वेध डिग्री के इलाज करता हुआ पाया जाने पर डा. अक्षय जैन द्वारा अभियोग अंकित करने के लिये स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत पर हथीन थाना में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी थाना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी वर्ष 2017 में इसी प्रकार उटावड़ रोड हथीन में क्लीनिक पर धोखाधड़ी से इलाज
 करने के संबंध में हथीन थाना में अभीयोग संख्या 428 दर्ज है जिसमें आरोपी फरार चला हुआ था। अब दोनों मामलों में आरोपी जाकिर हुसैन पुत्र फजरुद्दीन निवासी पहचानका, हथीन को गिरफ्तार किया गया है आरोपी को आज पेश अदालत किया गया जहां अदालत ने आरोपी को बंद कारागार के सादर आदेश फरमाए। मामले से जुड़े अन्य की भूमिका की जांच पड़ताल की जा रही है।