Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

पलवल पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी,शहर में आमजन को किया साइबर अपराधों के बारें में जागरूक

   पलवल पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी,शहर में आमजन को किया साइबर अपराधों के बारें में जागरूक

पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार कर रही है आमजन को साइबर अपराध प्रति जागरूक 

जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है

साइबर ठगी होने पर डायल 1930 कर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करा कर ठगी किए गए पैसे पा सकते हैं वापिस

        पलवल.01 जून।
    कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़

 पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के प्रति माह प्रथम बुधवार साइबर अपराध के प्रति  जागरूकता अभियान चलाने के आदेशों की अनुपालना में पुलिस अधीक्षक पलवल के निर्देशानुसार जिला पुलिस के साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह की टीम  ने साइबर अपराध के बढते मामलों को लेकर आज बुधवार को जिला पलवल के शहर पलवल स्थित मैन मार्केट मीनार गेट पर आमजन को साइबर विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया ।

पुलिस अधीक्षक पलवल लोकेंद्र सिंह  के कुशल-मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश अनुसार जिला पलवल पुलिस की उपरोक्त टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर  स्कूलों/कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं।
जागरूकता अभियान के दौरान साइबर क्राइम थाना पलवल तैनात उप निरीक्षक संदीप कुमार एवं हरकेश ने बतलाया कि आज के समय साइबर अपराध चरम पर है आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है । इन्हें रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है । सभी को समझना होगा कि साइबर अपराध करने वाले लोग बडे ही चालाक किस्म के हैं जिनसे सभी को बचना होगा ।
 वैसे जिला पलवल में साइबर क्राइम थाना पलवल, साइबर सैल और साइबर हेल्प डेस्क गठित है, जो लगातार इस दिशा में काम रही है । इसके लिए बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है । आज जिस तरह से अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध को अपराध का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है । उससे बचने के लिए स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा ।
इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन फ्राड, वालेट/ और यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचना चाहिए ।
उप निरीक्षक संदीप कुमार ने विशेषकर आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी । फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में आमजन को जागरूक रहने के लिए कहा गया ।
 सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे व यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति भी जागरूक किया गया। जागरूकता सेमिनार के दौरान करीब 100 व्यक्ति मौजूद रहे।
साइबर जागरूकता समापन पर उपस्थित आमजन ने लोकेंद्र सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पलवल पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस विशेष जागरूकता पहल की सराहना करते हुए साइबर क्राइम थाना टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।