Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

एक्स पैरामिलिट्री संगठनों के लिए ऐतिहासिक:पूर्व आईपीएस सुरेश कुमार शर्मा

   एक्स पैरामिलिट्री संगठनों के लिए ऐतिहासिक:पूर्व आईपीएस सुरेश कुमार शर्मा

  नई दिल्ली.11 जून।
(सुनील कुमार जांगड़ा)

पूर्व आईपीएस सुरेश कुमार शर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन एक्स पैरामिलिट्री संगठनों के लिए ऐतिहासिक कहा जा सकता है आज पैरामिल्ट्री के दो बड़े संगठन कोनफेडर्सन ऑफ एक्स पारा मिलिट्री वेल फेयर एसोसिएशन और कोंफ्रेड्रेसन ऑफ मार्टर्स वेल फेयर एसोसिएशन और देश की 16 बड़ी एसोसिएशन ने एक होकर अभियान चलाने का फैसला किया है कि अब से एक झंडा ओर एक एजेंडा होगा ताकि एक होकर हम अपने अधिकार और हक के लिए लड़ सके।
अगली कड़ी में इस अवसर पर पूर्व आईपीएस सुरेश कुमार शर्मा ने संबोधन में कहा कि  मिलकर रहे और एक दूसरे के सहायता के लिए तत्पर रहें और धैर्य पूर्वक कार्य करें। कोई भी काम करने में समय लगता है लेकिन विचलित नहीं होना। और दूसरों के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार इज्जत से करें और ईर्ष्या की विचारधारा मन में बिल्कुल नहीं आने दें किसी के काम/सहायता का ढिंढोरा मत पीटो.बस काम ईमानदारी से करो, नाम की चिंता न करो और अगली पीढ़ी के लिए जियो और हमेशा ये सोचो की कैसे समाज और देश का भला करे।
इस अवसर पर चेयरमैन एसएस हुड्डा , एक्स कमांडेंट एंड एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, महासचिव सत्यवीर संधू, किरणपाल, मनोज तेवतिया, सुभाष आमरा, कमांडेंट सत्यवीर सिंह, प्रेमपाल और मार्ट्स की तरफ से एडीजे एच आर सिंह, महासचिव रणबीर सिंह, वी एस कदम, जैनेंद्र राणा, और विभिन्न एसोसिएशन की तरफ से आईजी सुरेश शर्मा.आईजी एमएल वर्मा, शिवलाल, पीके तिवारी, डिप्टी कमांडेंट अब्दुस सलाम,वकील रामकिसन सैनी वाइस चैयरमैन गजराज रोहतक से प्रेम सिंह झझर से सोलकीं किरसन सिगंल रिवारी अलवर से विजय चौहान.झुझनु से मुनडा जी पानीपत से बलबीर डीआइजी शायल साहब कलीराम पंचकुला से राव राजबीर और विभिन्न एक्स पेरा मित्रो ने भाग लिया। प्रिय मित्रों हम आपके लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे, ये हमारा आपसे वादा है।