Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

जिला नुह:पीएम विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार सभी सुविधाओं को मुहैय्या करवाया जाएगा: आईएएस डॉ प्रीति मीणा

  आईएएस डॉ प्रीति मीणा, डिप्टी सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, नई दिल्ली की टीम ने जिले नूंह के पीएम  विद्यालयों में मालब, एमपी अहीर व नगीना का किया निरीक्षण 

पीएम  विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार सभी सुविधाओं को मुहैय्या करवाया जाएगा: आईएएस डॉ प्रीति मीणा

     नूंह-मेवात:13 -जून
 कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़
जिले नूंह के पीएम  राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों मालब, एमपी अहीर व नगीना का सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी डॉ प्रीति मीणा, डिप्टी सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, नई दिल्ली द्वारा  उनकी टीम डॉ. मीनल अरोड़ा, सीनियर कंसल्टेंट,  कुलदीप मीणा। अवर सचिव,  अंशु सिन्हा सहायक अनुभाग अधिकारी,  अतीकुर रहमान, सलाहकार,  गीतांजलि कुमारी सलाहकार,  सुमीत सिंह सलाहकार सहित अतिरिक्त उपायुक्त नूंह रेनू सोगन के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ प्रीति मीणा ने विद्यालयों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार सभी सुविधाओं को मुहैय्या करवाया जाएगा।

गौरतलब है कि जिले नूंह के लगभग सभी खंडों में 6 पीएम  विद्यालयों को शुरू किया गया है।पीएम  विद्यालय पाठकोरी (फिरोजपुर झिरका), पीएम  विद्यालय इंडरी (नूंह) और पीएम  विद्यालय, बीसरू (पुनहाना) के अलावा मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की टीम द्वारा 3 पीएम  विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें खंड नूंह के पीएम  राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालब, खंड तावडू के पीएम  राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एम पी अहीर, खंड नगीना के पीएम श्री राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना का शैक्षणिक एवं विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं बारे निरीक्षण किया गया।।

यह बात सत्य है कि यह जिला देश के महत्वाकांक्षी जिलों में से एक है। नूंह (मेवात) में शिक्षा के क्षेत्र में काफी कुछ बदलाव करने की जरूरत है तभी इस क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है। पीएम श्री मालब विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश पांडे, एमपी अहीर से महेंद्र सिंह नगीना से प्रधानाचार्य  मो. इक़बाल ने मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन नई दिल्ली की टीम का फूलों एवं गुलदस्तों से स्वागत किया। 
श्री पांडे ने पीएम श्री मालब विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं व आवश्यकताओं की जानकारी सांझा की। इसी कड़ी में विद्यालयों के ऍम पी अहीर के प्रधानाचार्यो महेन्दर सिंह एवं नगीना के प्रधानाचार्य मो. इक़बाल ने टीम से विद्यालयों की सभी व्यवस्थाओं एवं चुनौतियां आदि पर बातचीत की।

मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, नई दिल्ली के अधिकारियों ने मालब, एमपी अहीर व नगीना विद्यालय के स्टाफ के साथ भी शिक्षा प्रदान करने में आ रही चुनौतियों एवं प्राथमिकताओं के पहलुओं पर चर्चा की। विद्यालयों के निरीक्षण समय जिला शिक्षा अधिकारी नूंह परमजीत चहल, खंड शिक्षा अधिकारी नूंह जगदीश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगीना गीता आर्य, डीपीसी ऑफिस नूंह से एपीसी सतीश कुमार , सैयद मोहम्मद अकरम उपमंडल अभियंता, यू डाइस कोआर्डिनेटर नसीम अहमद, तीनों खण्डों के जेई फैजल हुसैन, तारिक अशद, मुमताज खान एवं विद्यालयों का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।