होडल के उपमंडल अस्पताल में कैंप लगाकर लोगों को मुख स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक
हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत निरोगी हरियाणा योजना का लगाया जागरूकता कैंप
होडल के उपमंडल अस्पताल में कैंप लगाकर लोगों को मुख स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक
होडल (पलवल), 14 जून।
कमल कान्त शर्मा होडल
हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत निरोगी हरियाणा योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को सिविल सर्जन डा. लोकवीर के दिशा-निर्देशन में होडल के उपमंडल अस्पताल में उप सिविल सर्जन डा.रामेश्वरी ने शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को निरोगी हरियाणा योजना के बारे में निशुल्क ईलाज करवाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर मुख संबंधी रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में दांतों में कैविटी होना, दांतों में कीड़ा लगना, दांतो का पीलापन, मसूड़ों में सूजन व मसूड़ों से खून आना तथा पायोरिया
आदि रोगों के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सिविल सर्जन एवं डेंटल सर्जन डा. रामेश्वरी ने मुंह के कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव व उपचार के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, राजदरबार, खैनी तथा अन्य मादक पदार्थ न खाने की सलाह दी।
दंत रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक ने बताया कि हमें दिन में दो बार क्रमश: सुबह खाना खाने के बाद व रात को सोते समय ब्रश अवश्य करना चाहिए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. चरण गोपाल ने हरियाणा निरोगी योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीपीएल श्रेणी में शामिल लोग अपने स्वास्थ्य की निशुल्क
इस अवसर पर डा. मनोज, डा. राखी, डा. कोमल, डा. अनिल, औषधाकारक हरवीर सहित अन्य स्टॉफ व आमजन मौजूद रहे।
वार्तालाप में शामिल हों