विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर ओल्ड एज होम में सीजेएम सुकीर्ति ने जाना बुजुर्गों का हाल
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर ओल्ड एज होम में सीजेएम सुकीर्ति ने जाना बुजुर्गों का हाल
फरीदाबाद.15 जून।
सुनील कुमार जांगड़ा होडल न्यूज़
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण. न्यायाधीश यशवीर सिंह राठौर के दिशा निर्देशानुसार एवं न्यायाधीश सुकीर्ति मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता एवं देखरेख में आज विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का आयोजन ताऊ देवीलाल ओल्ड एज होम डी ब्लॉक एनआईटी फरीदाबाद में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर न्यायधीश सुकीर्ति मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने ओल्ड एज में रह रहे बुजुर्गों को बताया कि दुनिया भर में बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है इसी से उन्हें बचाने और जागरूक करने के लिए हर साल 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है बुजुर्ग दुर्व्यवहार को एकल या बार-बार कार्य या किसी भी रिश्ते में होने वाली उचित कार्यवाही की कमी के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जहां विश्वास की अपेक्षा होती है जो किसी वृद्ध व्यक्ति को नुकसान या परेशानी का कारण बनती है बुजुर्ग दुर्व्यवहार एक ऐसी समस्या है जो विकासशील और विकसित दोनों देशों में मौजूद है सीजेएम ने वहां रह रहे बुजुर्गों से हाल चाल जाना और पूछा कि किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं।
इसी अवसर पर रविंद्र गुप्ता पैनल एडवोकेट ने बताया कि स्वास्थ्य और सामाजिक दृष्टिकोण से जब तक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सेवा दोनों ही समस्याओं की पहचान करने और इससे निबटने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित नहीं है तब तक बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार का निदान और अनदेखी जारी रहेगी यह दिन उन बुजुर्गों के लिए पक्ष में आवाज उठाने के लिए मनाया जाता है जो दुर्व्यवहार से पीड़ित है इस साल की विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस की थीम सभी उम्र के लिए डिजिटल इक्विटी रखी गई है इसके साथ साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने ओल्ड एज होम का निरीक्षण किया वहां पर 60 बुजुर्ग पाए गए जिनमें 20 महिलाएं थी उनके रहन-सहन खानपान और मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी
वार्तालाप में शामिल हों