Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

हथीन/गहलब-सरकार के लिए किसान व गरीब परिवारों का हित सर्वोपरि : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

  सरकार के लिए किसान व गरीब परिवारों का हित सर्वोपरि : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर
9 वर्षो में सरकार ने किसानों व गरीबों के हित में लिए ऐतिहासिक निर्णय
महासंपर्क अभियान के तहत गांव गहलब में किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
हथीन (पलवल), 16 जून। 
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़

केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने महासंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को हथीन खंड के गांव गहलब में सुनील शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर हथीन के विधायक प्रवीण डागर, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 
 गुर्जर व विधायक प्रवीण डागर ने इस मौके पर शहीद सुनिल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
 केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए किसान व गरीब परिवारों का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा सरकार के 9 वर्षो में किसानों व गरीबों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास सक्षम नेतृत्व है। केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर गर्व है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना बनाई गई। योजना के अनुसार 45 करोड़ किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजा गया है। योजना के अनुसार 6 हजार रुपए सालाना प्रदान किए जाते है। भाजपा सरकार में किसानों की
 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। देश भर में हरियाणा प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जहां पर सबसे ज्यादा फसलों की खरीद एमएसपी पर की जाती है। प्राकृतिक आपदा के दौरान फसल का खराब होने पर किसानों को उचित मुआवजा भाजपा सरकार द्वारा दिया जा रहा है। पिछली सरकारों में प्राकृतिक आपदा के दौरान 50 प्रतिशत फसल खराब होने पर मुआवजा प्रदान करने का प्रावधान था, लेकिन मोदी सरकार ने उसे घटाकर 33 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। सरकार किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जो डीएपी पहले 1200 रुपए में मिलता था। वर्ष 2014 के बाद आज भी डीएपी का रेट केंद्र सरकार ने नहीं बढ़ाए हैं, क्योंकि 14 हजार करोड रुपए की सब्सिडी केंद्र सरकार ने जमा कर रखी है, जिससे डीएपी के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले कृषि का बजट 25 हजार करोड़ रुपए होता था, जिसे देश के प्रधानमंत्री ने बढ़ाकर 1 लाख 38 हजार करोड़ रुपए किया है। उन्होंने कहा कि आज बिना किसान की मर्जी के किसी की जमीन को एक्वायर नहीं किया जा सकता है। किसानों के हित के लिए सरकार ने अनेकों योजनाएं शुरू की हैं। 
 इस अवसर पर हथीन के विधायक प्रवीण डागर ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व अन्य अतिथियों का स्वागत व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य कराए हैं। अकेले हथीन विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए जा चुके हैं और शेष करोडो रुपए के विकास कार्य अभी प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में किसानों को कोई नहीं पूछता था। अब किसानों को उनकी फसलों के खराबे का उचित मुआवजा मिलता है। ओलावृष्टि से खराब फसलों का उचित मुआवजा किसानों को समय पर दे दिया जाता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पीने के पानी, खेतों के लिए पानी जैसी व्यवस्थाएं हथीन क्षेत्र में पूरी करवा दी गई हैं। रजवाहों को भी जल्दी पक्का करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि गहलब से हथीन, गहलब से कलसाडा और गहलब से औरंगाबाद तक की तीनों सडक़ों का टेंडर हो चुका है, जिसका जल्दी शिलान्यास कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग पर विधायक फंड से गहलब में 20 लाख रुपए की लागत से बैंकट हॉल बनवाने तथा शहीद स्मारक के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पहंचने पर किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित अन्य अतिथियों को बडी फूलमाला पहनाकर परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत व्यक्त किया व स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।
 इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, योगेंद्र सहरावत, हरेंद्रपाल राणा, सुरेंद्र चौहान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि सहरावत, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिधूड़ी, सुमेर जेलदार, करण रावत, तैय्यब हुसैन, फिरोजपुर राजपूत के पूर्व सरपंच उदय सिंह, मानपुर के सरपंच देवी सिंह, मनोज रावत, शीशपाल, गांव गहलब के सरपंच धर्मेंद्र, ब्लॉक समिति की सदस्य अनारकली सहित गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।