Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

जिला नूह मेवात: बालिकाओं की शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं: जलालुद्दीन एपीसी

    जिले नूंह के पांचों केजीबीवी विद्यालयों को एक मॉडल विद्यालय के रूप में किया जा रहा है तैयार: डीईओ परमजीत सिंह चहल

बालिकाओं की शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं: जलालुद्दीन एपीसी

   नूंह-मेवात:17 जून शनिवार
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़

हरियाणा सरकार द्वारा जिला नूंह में लड़कियों की शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने हेतु जिले के पांचों खण्डों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चलाये हुए हैं l ये सभी विद्यालय कक्षा 6 से 12 के केवल लड़कियों की शिक्षा के लिए हैं l सभी केजीबीवी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा एवं आवासीय की सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं l 

इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षा को सीधे निदेशालय पंचकूला से मॉनिटर करने के लिए  अंशज सिंह IAS, राज्य परियोजना निदेशक, एच एस एस पी पी पंचकूला द्वारा सभी पांचों विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं l 

राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय में कार्यरत सलाहकार प्लानिंग डॉ. बालकिशन यादव और सुक्रिति घई के प्रयासों से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला शिक्षा अधिकारी नूंह श्री परमजीत सिंह चहल ने के अनुसार इन विद्यालयों को एक मॉडल विद्यालय के रूप में तैयार करने के लिए माननीय अंशज सिंह IAS, निदेशक शिक्षा विभाग हरियाणा और डॉ. बालकिशन यादव जी लगातार प्रयास कर रहे हैं। जैसे हाल ही में उनके द्वारा जिले में चल रहे मेवात मॉडल विद्यालयों के बंद पड़े हॉस्टलों को भी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को उपलब्ध कराया गया है जिनमें मरम्मत का कार्य चल रहा हे l 
उन्होंने कहा कि जैसे ही मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा विद्यालयों में हॉस्टल में ठहरने वाली छात्राओं की संख्या को बढ़ाया जाएगा l 
निदेशालय द्वारा गठित कमेटी जिसमें जलालुद्दीन एपीसी-2 समग्र शिक्षा नूंह-मेवात,  
साज़िद, पीजीटी कम्प्यूटर साइंस, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह-1, कपिल देव, इंटरनेट इंजीनियर हॉरट्रोन द्वारा जिला नूंह के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नूंह में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया l 

जिस प्रकार इस विद्यालय में कैमरे लगे हुए हैं उसी प्रकार हरियाणा के सभी केजीबीवी विद्यालयों में लगाए जाने हैं l इस विद्यालय का पायलेट साइट के रूप में निरीक्षण किया गया है l निरीक्षण उपरांत जिला नूंह के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के इंचार्ज जलालुद्दीन एपीसी ने कहा कि जिले में बालिकाओं के शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 1 जुलाई से पहले - पहले इसी प्रकार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे l 

नूंह जिले में शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सराहनीय कार्यों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा नूंह, परमजीत चहल ने राज्य परियोजना निदेशक माननीय आईएएस अंशज सिंह और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया l निरीक्षण के दौरान एहतेशामुद्दीन डीएमएस, निर्मल जैन प्राचार्या केजीबीवी नूंह, नसीम अहमद डीपीसी ऑफिस नूंह, मनीष कुमार डीपीसी ऑफिस नूंह, सुरेन्द्र हारट्रोन चंडीगढ़, सुमित्रा अध्यापिका केजीबीवी विद्यालय नूंह उपस्थित रहे l