Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल: के साथ-साथ हसनपुर व बडौली में भी खंड स्तर पर आयोजित किया गया योग दिवस कार्यक्रम

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग बहुत जरूरी : विधायक जगदीश नायर
प्रतिदिन योग करने पर ही मिलता है योग का संपूर्ण फायदा
होडल के साथ-साथ हसनपुर व बडौली में भी खंड स्तर पर आयोजित किया गया योग दिवस कार्यक्रम
     होडल (पलवल), 21 जून।
  कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़
 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर होडल के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंड स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल विधानसभा के विधायक जगदीश नायर ने
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर योग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम में एसडीएम रणवीर सिंह, बीडीपीओ नरेश कुमार, पंचायत समिति होडल की चेयरमैन पायल, खंड शिक्षा अधिकारी किरण बाला, आयुष विभाग पलवल से रविंदर, तहसीलदार संजीव नागर, गांव के आमजन, आयुष विभाग का समस्त स्टॉफ व विद्यार्थियों ने योगा किया। 
 विधायक जगदीश नायर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। इस वर्ष 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
 उन्होंने कहा की आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग बहुत जरूरी है। योग का संपूर्ण फायदा हमें तभी मिलता है जब हम प्रतिदिन योग करते हैं। योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि योग करने से हमें अच्छी नींद आती है तथा हमारा शरीर स्वस्थ
 और तंदुरूस्त रहता है। योग से हमें शांति तथा आनंद प्राप्त होता है। योग से हमारा मस्तिष्क एकाग्रचित होकर काम करता है तथा हमारे मन में अच्छे विचारों का निवास होता है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ, लचीला तथा शक्तिशाली
 बनाए रखता है। 9 वें अंतरराष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला पलवल के खंड हसनपुर और बडौली में भी योग दिवस कार्यक्रम बडे हर्षोल्लास से मनाकर जनमानस को योग करवाया तथा योग के लाभ के बारे में जानकारी दी गई।