एसएचओ खेड़ी पुल इंस्पेक्टर सुभाष हमारे बीच नहीं रहे,फरीदाबाद पुलिस ने खोया एक बेहतरीन अफसर ;पुलिस प्रवक्ता
एसएचओ खेड़ी पुल इंस्पेक्टर सुभाष हमारे बीच नहीं रहे,फरीदाबाद पुलिस ने खोया एक बेहतरीन अफसर ;पुलिस प्रवक्ता
फरीदाबाद: 24 जून।
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
आज शाम करीब 5:45 बजे उन्हें हार्ट अटैक हुआ उन्हे तुरंत QRG हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने ब्रॉड डैड घोषित कर दिया।
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, डीसीपी मुख्यालय हेमेंद्र मीणा, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने जताया गहरा दुख। फरीदाबाद के तमाम पुलिस अधिकारी कर्मचारी उनके यों अचानक जाने से सत्बध है , हैरान है ।
परिजन अस्पताल पहुंचे।
8 सितंबर 1970 को गांव सुखराली गुड़गांव में श्री मुख्तार सिंह के घर जन्मे स्वर्गीय सुभाष अप्रैल 1994 में बतौर एएसआई हरियाणा पुलिस में ज्वाइन किया था। फरीदाबाद में काफी समय से पोस्टेड थे। स्वर्गीय श्री सुभाष बतौर एसएचओ खेड़ी पुल बेहतरीन काम कर रहे थे। हंसमुख और सौम्य स्वभाव के श्री सुभाष पुलिस परिवार के अलावा आमजन में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी थी सभी के साथ बहुत अच्छा रिलेशन था। लेकिन ऊपर वाले के हाथों सब मजबूर हैं वह अपनी छोटी सी जीवन यात्रा में सभी से अलविदा करके अपने परिवार को रोता हुआ छोड़ गए। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें परिजनों को दुख सहने का हौसला /हिम्मत दें।
वार्तालाप में शामिल हों