Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल -बिजली कर्मचारियों के साथ हुऐ झगड़े में दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।


बिजली कर्मचारियों के साथ हुऐ झगड़े में दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।
        होडल:26-जून।
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
 बिजली विभागीय यूनियनों को दोषियों की गिरफ्तारी के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेठी का गठन कर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है । गौरतलब है कि यूनियन पिछले छः
 दिन से धरने पर बैठी हुई है परंतु प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता  भगवान सिंह ने की तथा मंच संचालन विनोद कुमार ने किया।
एएचपीसी वर्कर्स यूनियन यूनिट प्रधान नरेंद्र सौरोत व यूनिट सचिव मनोहरी लाल ने संयुक्त रूप से बताया कि गत दिनांक 14 जून 2023 को पूरे हरियाणा में निगम मैनेजमेंट के आदेशानुसार बिजली चोरी पकड़ने का
 अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के तहत होडल सब डिविजन की एक टीम कनिष्ठ अभियंता समय सिंह के नेतृत्व में होडल उपमंडल के गांव नंगला एहसानपुर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी । इसी दौरान गांव के लोगों ने बिजली बोर्ड टीम के साथ झगड़ा व मारपीट कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था और उनके मोबाइल व अन्य सामान आदि छीन लिए थे और मोबाइल से घटना की वीडियो आदि को भी डिलीट कर दिया था।
 घटना के बाद मुंडकटी थाना पुलिस के हस्तक्षेप से बंधक कर्मचारियों को घटनास्थल से छुड़ाया गया था। इसके बाद बंधक कर्मचारी का होडल के सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर दोषियों के खिलाफ मुंडकटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था। परंतु इतने दिन बाद भी मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने होडल दफ्तर का कामकाज बंद कर धरने पर बैठे हैं।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि होडल डीएसपी सज्जन कुमार धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों के बीच आए और उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए दो दिन में दोषियों की गिरफ्तारी की बात कही थी, परंतु आश्वासन के  कई दिन बीतने के बाद भी आज तक दोषियों की गिरफ्तारी नही हुई है।  बिजली कर्मचारी नेताओं ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कि
 कहा है कि आगे आंदोलन को और तेज करते हुए, जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी वह अपना कामकाज पूरी तरह से बंद रखेंगे। और जरूरत पड़ी तो धरने को कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर लेकर जाएंगे जिसमें होडल यूनिट की चारों सब डिवीजनों मंडकोला, हसनपुर, होडल, हथीन के सभी कर्मचारी शामिल होंगे । जिसके लिए निगम मैनेजमेंट और प्रशासन जिम्मेदार होगा। 
यूनियन प्रधान नरेंद्र सौरोत ने बताया की निगम मैनेजमेंट द्वारा फरीदाबाद, गुड़गांव व  रेवाड़ी के 22 सब डिवीजनों का निजीकरण करने के विरोध में कल दिनांक 27 जून को दिल्ली जोन के सभी कार्यालयों में सभी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट करेंगे। 
आज के इस विरोध प्रदर्शन में नरेश महलावत, मुरलीधर, लख्मी चंद, जय प्रकाश, समय सिंह, पूरन सिंह, पवन कुमार, धीरेंद्र रावत, नरेंद्र रावत, मानसिंह, सुरेश, तसव्वर हुसैन, वेद प्रकाश, शेर सिंह, भूपेंदर, रणधीर, भगत सिंह, दिगम्बर सिंह, चितरंजन शर्मा, महिपाल, मुख्य रूप से शामिल रहे।