Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष पद पर पूर्व आईपीएस सुरेश कुमार शर्मा हुए दुबारा चयनित

   नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष पद पर पूर्व आईपीएस सुरेश कुमार शर्मा हुए दुबारा चयनित

      नई दिल्ली.5 जून।
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़

जैसा कि नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव रामफल शर्मा ने बताया कि यह एसोसिएशन 35 वर्ष से अधिक आयु के पुरूष एवं महिला खिलाडियों के लिए खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने वाली एक पंजीकृत संस्था है जो समय-समय पर देश-के भिन्न भिन्न राज्यों में ऐसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन कर देश के नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट रखने व उनमें खेल कूद की उच्च भावनाओं के जरिए मेल जोल बढ़ाने का काम करती है। विगत वर्षों में इस संस्था ने दिल्ली, राजस्थान में जयपुर, उत्तर प्रदेश में बनारस और हरियाणा में पंचकूला एवं कुरुक्षेत्र में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है जिसमें देशभर के राज्यों से हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिला खिलाडियों ने भाग लिया है।
 रविवार 4 जून शाम करनेल सिंह स्टेडियम नई दिल्ली में एसोसिएशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी और जनरल बॉडी मीटिंग में बड़े ही खुशनुमा माहौल में 20 राज्यों से आये एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक ध्वनिमत और सर्वसम्मति से पूर्व आईपीएस सुरेश कुमार शर्मा व राम फल शर्मा के नेतृत्व वाली पुरानी टीम में एक बार फिर पूर्ण विश्वास जताते हुए अगले 4 वर्षों के कार्य काल के लिए  उसी टीम को चुन लिया तथा उनके पूर्व सहयोगी बी एस पूनिया  एवं लक्ष्मन रेड्डी को वर्किंग प्रेजिडेंट तथा एम के सरकार एवं आर पी भगवान को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में बनाए रखा।

पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक (केरिपुबल) एच आर सिंह ने चुनाव /रिटर्निंग अधिकारी के नाते चुने गए और नामित किए गए नए पदाधिकारियों के नाम बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को पढ़कर सुनाए जिसका सभी सदस्यों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। 
नए सदस्यों में कर्नल डा० अरविंद झा एवं आर प्रभु कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया तथा एस के लाल वजीर एवं डा० राहुल बरकोटिया को सह सचिव नामित किया गया। 
साथ ही लक्ष्मन राव, प्रीतम सिंह. श्रीमती डी लक्ष्मी, मो०कबीर हुसैन और श्रीमती इन्दु आहुजा को एग्जिक्यूटिव कमेटी का सदस्य बनाया गया। आर के अरनेजा को लीगल एडवाइजर तथा ए रेड्डी व अरुण कुमार सूद को तकनीकी सलाहकार नामित किया गया।
मीटिंग में सदस्यों की ओर से दो सुझाव दिए गए। पहला कि एसोसिएशन की एफीलिएशन फीस को 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए कर दिया जाए तथा दूसरा कि चैम्पियनशिप कराने वाले राज्य को खिलाडियों से लिए गए प्रवेश शुल्क का 60% के बजाय 70% हिस्सा दिया जाए। दोनो ही सुझावों को चर्चा के उपरान्त जनरल बॉडी द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया।
 इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष श्री एम लक्ष्मन रेड्डी ने अगली प्रतियोगिता तेलंगाना के हैदराबाद में जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित करने की पेशकश की साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 15 लाख से अधिक राशि दान/चन्दे के रूप में एकत्रित कर ली है और वह और भी आवश्यक धनराशि का प्रबंध करेंगे ताकि आयोजन में शामिल
 खिलाडियों के लिए अच्छी से अच्छी व्यवस्था की जा सके। इस सम्बन्ध में वह अपने राज्य के पदाधिकारियों की बैठक करके शीघ्र ही फर्म डेट का फैसला लेकर एसोसिएशन को सूचित करेंगे।  अन्त में सभी को धन्यवाद ज्ञापन के साथ मीटिंग समाप्त की गई। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों के जलपान एवं रात्रि भोजन का भी प्रबंध किया गया।